मगहर में मनाया गया पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी स्मृति संयोजन दिवस

  • जनसेवा के संकल्प को दी गई नई प्रेरणा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर की परिनिर्वाण स्थली मगहर में पूर्व सांसद स्व.शरद त्रिपाठी की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘चतुर्थ स्मृति संयोजन दिवस’ का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया।
श्रद्धांजलि सभा में सभी जनप्रतिनिधियों ने शरद जी के जीवन को “जनसेवा, समर्पण और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक” बताया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. त्रिपाठी ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए जो कार्य किए, वे आज भी जनता के बीच उनकी लोकप्रियता और स्वीकार्यता को दर्शाते हैं।


कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनके द्वारा शुरू की गई विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी जताई और उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सामाजिक सेवा व समर्पण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
ज्ञात हो स्व.शरद त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों में गिने जाते थे। अपने कार्यकाल में उन्होंने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, और बुनियादी ढांचे के विकास के जिले के चतुर्दिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली में सदैव जन-संवाद, शालीनता और सौम्यता की झलक रही।
इस स्मृति दिवस ने न केवल उन्हें श्रद्धांजलि देने का अवसर दिया, बल्कि यह दिन उनके विचारों को जनमानस में जीवित रखने और उनके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के संकल्प के रूप में भी सामने आया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से स्वर्गीय सांसद के पिता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, पुत्र युवा नेता मृगेंद्र राम त्रिपाठी, भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, पूर्व सांसद भूषण शरण सिंह, विधायकगण शलभ मणि त्रिपाठी के, गणेश चौहान अनिल त्रिपाठी व अंकुर राज तिवारी, जिलाध्यक्ष नीतू सिंह, डॉ. केसी पाण्डेय, डॉ. सत्यपाल पाल, भास्कर मणि त्रिपाठी, गौरव निषाद, अत्रेश श्रीवास्तव, अरुण गुप्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंदी की नई उड़ान: संविधान की राजभाषा से कृत्रिम बुद्धिमत्ता के डिजिटल युग तक

हिंदी दिवस 2026: अनुच्छेद 343 से राजभाषा कानून तक हिंदी का संवैधानिक सफर, एडवोकेट किशन…

2 minutes ago

गांव के खेल मैदान से जीत का मंच: क्रॉस कंट्री में अभिषेक-खुशबू का जलवा

तरुअनवां में क्रॉस कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। फाजिलनगर…

14 minutes ago

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

3 hours ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

4 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

22 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

22 hours ago