देवरिया (राष्ट्र की परंपरा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने प्रख्यात शिक्षक नेता उमाशंकर लाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उमाशंकर लाल का निधन न केवल शिक्षा जगत, बल्कि सामाजिक और पंचायती क्षेत्र के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।
पूर्व विधायक श्रीवास्तव ने कहा कि उमाशंकर लाल न केवल एक समर्पित शिक्षक थे, बल्कि एक कुशल जनप्रतिनिधि के रूप में भी उन्होंने वर्षों तक ग्राम प्रधान के रूप में सेवा दी। पंचायती राज संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका हमेशा स्मरणीय रहेगी। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सदैव संघर्ष किया और पंचायती व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी अपना योगदान दिया।
श्रीवास्तव ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।
कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…
अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…
फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…
पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…