गुरु गोरखनाथ का किया दर्शन पूजन, ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर लिया आशीर्वाद
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l निजी यात्रा पर गोरखपुर आए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाह ने शुक्रवार को गोरक्षपीठ में मत्था टेका। विधि विधान से शिवावतार गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के लिए नेपाल के पूर्व नरेश गुरुवार रात ही गोरखपुर आ गए थे, शुक्रवार को अपराह्न चार बजे वह अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर के गर्भगृह में गुरु गोरखनाथ का विधि विधान से दर्शन पूजन किया। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि स्थल पर आए और शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद नेपाल के पूर्व नरेश आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए।
अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…
छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के…
निजी अस्पतालों की होगी जांच, अनियमितता पर सीज की चेतावनी बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मंगला…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को सर्राफा…
Salempur। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज चौकी अंतर्गत टेढ़ी मोहल्ला (वार्ड नंबर 5) में जमीन विवाद…