देवरिया जिले में आंदोलित अधिवक्ताओं से पूर्व आईपीएस कल करेंगे मुलाकात व उनके अन्य कार्यक्रम

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कल 12 जुलाई को देवरिया आगमन के क्रम में जब वे यहां आएंगे तो उनके द्वारा जो यहां पर लम्बे समय से आंदोलन रत अधिवक्ता हैं उनसे वे मिलेंगे। सूत्र बता रहे हैं कि उनके मुलाकात का कार्यक्रम समय लगभग 12 बजे के आस पास ज का होगा जो कि वह अपनी मांगों के समर्थन में एक लंबे समय से आंदोलनरत चल रहे हैं वहीं बताया जा रहा है कि उनके द्वारा जिले के अपने जिलाधिकारी पर तमाम तरह के विभिन्न आरोप भी लगाए गए हैं । वहीं बताया जा रहा है कि देवरिया जिले में अधिवक्ताओं के द्वारा काफी लम्बे समय से चल रहे इस आंदोलन को मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन प्रस्तुत करेंगे।
साथ ही सूचना है कि वे एसपी देवरिया से भी मुलाकात कर देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम द्वारा थाना सलेमपुर में डीप फेक से बनाए गए ऑडियो के संबंध में दर्ज कराए गए एफआईआर की स्थिति ज्ञात करेंगे तथा इसकी यथाशीघ्र निष्पक्ष जांच/विवेचना हेतु भी उनसे अनुरोध करेंगे गैरतलब है कि वे एसपी देवरिया के रूप में पूर्व में अपनी सेवा दे चुके हैं। वहीं इसके अतिरिक्त पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर का लगभग 1.30 बजे पूर्व निर्धारित स्थान पर प्रेस वार्ता होना सुनिश्चित है। जबकि वहीं सूत्रों द्वारा यह सूचना डॉ नूतन ठाकुर प्रवक्ता आजाद अधिकार सेना द्वारा साझा किए जाने की खबर है।

rkpnews@desk

Recent Posts

औचक निरीक्षण: शिक्षा और मिड-डे मील व्यवस्था पर सख्त निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के…

1 minute ago

औरैया में गौवंशों की देखभाल पर उठे सवाल, ग्राम सचिव को नोटिस जारी करने की तैयारी

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में औरैया गौशाला निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर अव्यवस्थाओं पर जिलाधिकारी…

15 minutes ago

दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0: मऊ में रोजगार मेले से 21 को मिला सहारा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 के…

22 minutes ago

जिला स्वास्थ्य समिति बैठक देवरिया में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्त निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गुरुवार को…

37 minutes ago

आरबीआई वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के तहत केवाईसी जागरूकता अभियान तेज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जिम्मेदार वित्तीय व्यवहार को बढ़ावा देने के…

51 minutes ago

स्टे के बाद भी निर्माण, धमकी और कब्जा—देवरिया भूमि विवाद ने खोले प्रशासनिक पोल

🔴 देवरिया भूमि विवाद: सिविल कोर्ट के स्टेटस क्वो आदेश की अवहेलना, अवैध निर्माण और…

2 hours ago