
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पंचायत भिटौली बाजार के पूर्व प्रधान व पत्रकार आशीष गौतम का असमय निधन हो गया। हादसे के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।यह दुर्घटना आशीष गौतम अपने दरवाजे पर टेलीफोन से किसी से बात कर रहे थे कि अचानक एक मुर्गी भरी पिकअप उन्हें ठोकर मारी ,गंभीर चोट लगने से आहत गौतम को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने चिकित्सा के दौरान मृत घोषित कर दिया ।आशीष गौतम के मृत्यु की खबर से पूरा पत्रकार समाज को एक गहरा ठेस पहुंचा। वे मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से पत्रकार, ग्रामीणों, शुभचिंतकों और समाजसेवियों में गहरा दुःख व्याप्त है। परिजन बार-बार बेसुध हो रहे हैं और गांव में मातम का माहौल है। उनकी मौत की सूचना पर उनके शुभचिंतकों के आने जाने का ताता लगा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
