महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।सोहगी वरवां वन्य जीव प्रभाग के पकड़ी वन रेंज के अन्तर्गत जगपुर बीट 2 मे 11 मई शनिवार को लगभग 12:00 बजे दिन में ग्राम पंचायत बागापार टोला करनहियां मे छापामारी कर जंगलली लकड़ी सहित मौके से हाथ आरा भी बरामद किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़ी रेंज के जगपुर-2 अंतर्गत ग्राम पंचायत बागापार टोला करनहियां मे 11 मई शनिवार को लगभग 12:00 बजे लक्ष्मण पुत्र छोटेलाल निवासी बागापार टोला- करनहिया के घर जंगल से लाकर चिरान किया जा रहा था। सूचना पर छापा मारा गया तो मौके से चिरान करते समय चेतू पुत्र राम लखन व रामविलास पुत्र परमेश्वर निवासी बागापार टोला बटोरा थाना कोतवाली जनपद महराजगंज को मौके से गिरफ्तार किया गया। चिरान कराने वाला व्यक्ति लक्ष्मण पुत्र छोटेलाल मौके से फरार हो गया। बरामद सामान, अभियुक्त को पकड़ी रेंज विधिक कार्रवाई हेतु लाया गया ।
बरामद करने वाले टीम मे मोहन कुमार सिंह वन सुरक्षा अधिकारी अमर, राजेश यादव, अनिल साहनी, उपस्थित रहें।
रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…
सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…
भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…