मेहरौना बॉर्डर पर पकड़ी गई लाखो की विदेशी शराब

पंजाब निर्मित है विदेशी शराब

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। यूपी बिहार के बॉर्डर पर स्थित लार थाना क्षेत्र के मेहरौना बॉर्डर पर रविवार को एक ट्रक से 90 पेटी मैकडावेल ब्रांड की विदेशी शराब पकड़ी गई। पकड़ी गई शराब की बाजार में 6 लाख कीमत आंकी जा रही है। आश्चर्य है कि पुलिस टीम की आंख में धूल झोंककर शराब तस्कर फरार हो गया। स्थानीय लोग इसे कुछ सिपाहियों की मिलीभगत का परिणाम बता रहे हैं।रविवार को सुबह लार की तरफ से यूपी 14 एच टी 3047 नंबर की डीसीएम ट्रक बिहार की तरफ जाते मेहरौना में चेक की गई। इस दौरान उसमें पेप्सी के गत्तों के नीचे छिपा कर के रखी गई 90 पेटी मेकडावल ब्रांड की शराब बरामद हुई । चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह अपने हमराहियों हेड कांस्टेबिल इश्तिहार अहमद, विजय प्रताप, सर्वेश, रविंद्र व राजन सिंह के साथ नियमित चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान संदेह के आधार पर एक ट्रक रोका गया। ट्रक में ऊपर पेप्सी की बोतलें गत्तों में बंद थी । चेक कर रहे है सुरक्षाकर्मियों को जब संदेह हुआ तो पेप्सी के गत्तों को हटाकर नीचे तलाश की गई तो विदेशी शराब पाई गई। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 6 लाख बताई जा रही है। इस संबंध में चौकाने वाली बात यह है की मौके से चालक खिसक गया। बरामद शराब को पुलिस ने ट्रक सहित थाने में लाकर जमा कर दिया है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया की ट्रक के नंबर के आधार पर चालक और शराब तस्कर का पता लगाया जा रहा है। उन्हे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस प्रकरण में सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध लग रही है मेहरौना बार्डर पर शराब लदे ट्रक के मामले में चेक पोस्ट पर तैनात सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध है। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक से कुछ सिपाही बात करते देखे गए, और थोड़ी देर में वह एक बोतल में पानी लेकर शौच के बहाने खिसक लिया। स्थानीय लोग बताते हैं कि मेहरौना चौकी पर तैनात सिपाहियों की मिली भगत से ही क्षेत्र में कई जगह शराब बनाई व बेची जाती है।शराब लदे ट्रक के चालक के मौके से गिरफ्तार न करने की शिकायत पर सलेमपुर के सी ओ देव आनंद ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

2 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

6 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

6 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

6 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

6 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

7 hours ago