खुरपका–मुंहपका रोग रोकथाम अभियान शुरू, जिलाधिकारी ने टीकाकरण टीमों को दिखाई हरी झंडी

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद मऊ में गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को खुरपका–मुंहपका (एफएमडी) जैसे गंभीर संक्रामक रोग से सुरक्षित रखने के लिए वृहद टीकाकरण अभियान का शुभारंभ गुरुवार को किया गया। जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र ने कलेक्ट्रेट परिसर से सचल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर टीकाकरण टीमों को रवाना किया। यह अभियान पशुधन सुरक्षा, दुग्ध उत्पादन संरक्षण और पशुपालकों की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें – गांधी के नाम पर राजनीति बनाम गांधी के विचार: तेज प्रताप का सवाल

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.पी. सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान 22 जनवरी 2026 से 10 मार्च 2026 तक संचालित होगा, जो कुल 45 दिनों तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत जनपद के 9 विकास खंडों में गठित 27 टीमें घर-घर जाकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 4 माह से कम आयु के पशु तथा 8 माह से अधिक गर्भित गाय एवं भैंसों को छोड़कर सभी पात्र गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं को टीका लगाया जाएगा।
जनपद के नोडल अधिकारी डॉ. आर.बी. चौरसिया ने जानकारी दी कि टीकाकरण केवल कर्ण टैग लगे पशुओं में ही किया जाएगा। जिन पशुओं में कर्ण टैग नहीं है, उन्हें टीकाकरण के समय टैग लगाकर अभियान का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही अभियान के तहत दो चयनित ग्रामों से टीकाकरण से पूर्व और पश्चात सीरम सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे जाएंगे, जिससे टीके की प्रभावशीलता का आकलन किया जा सके।
टीकाकरण टीम द्वारा किए गए कार्य का विवरण पशुपालकों के द्वार पर ही ऑनलाइन पोर्टल पर फीड किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और निगरानी सुनिश्चित हो सके। प्रशासन ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और अपने पशुओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं, ताकि रोगमुक्त पशुधन और सुरक्षित दुग्ध उत्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

Editor CP pandey

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

10 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

12 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

12 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

13 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

13 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

13 hours ago