विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर जागरूक किये गये खाद्य कारोबारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर खाद्य कारोवार को मानक के अनुरूप उच्चीकृत किये जाने, खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण के प्रति नागरिकों को जागरूक किये जाने के लिए खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के उददेश्य से मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
सीडीओ द्वारा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर शासकीय विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा खाद्य पदार्थो के कारोबारियों को आम जन को उचित मूल्य पर शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु शासन द्वारा निर्धारित मानक, गुणवत्ता एवं नियमों का पालन करते हुए एक साथ मिलकर प्रयास किये जाने का आवाहन किया गया। जबकि अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह द्वारा खाद्य पदार्थो में अपमिश्रण के हानियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को तहसील, नगर पालिका वार्ड, ब्लाक सहित ग्राम स्तर पर आम जन को खाद्य पदार्थो से मिलावट होने वाली हानियों एवं विभागीय नियमों से सभी खाद्य कारोबारियों जानकारी प्रदान करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
बैठक के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) विनोद कुमार शर्मा द्वारा बताया गया कि जनपद में खाद्य कारोबारियों एवं आम जन को गुणवत्तापरक एवं स्वास्थ्यप्रद खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में किये जा रहे कार्यों की जानकारी तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा खाद्य कारोबारियों को विभागीय नियमों के बारे में जानकारी भी प्रदान की गयी। व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों, खाद्य कारोबारियों एवं आम जन के जिज्ञासाओं समाधान किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेन्द्र प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी अन्नत प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, औषधि निरीक्षक राजू प्रसाद, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप वर्मा, डॉ० राम तेज, अभिषेक कुमार, बहराइच उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी कूलभूषण अरोड़ा, बृजमोहन मातनहेलिया, अशोक मातन हेलिया सहित विभिन्न व्यापार मण्डलों के प्रतिनिधि, प्रतिष्ठित खाद्य कारोबारी तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

4 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

4 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

5 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

5 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

5 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

6 hours ago