इंडो- नेपाल बार्डर पर खाद्यान्न की तस्करी जोरों पर, पुलिस मौन

तस्करों ने सीमावर्ती गांवों में खाद्यान्न का किया भण्डारण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के भारत -नेपाल सीमा पर स्थित एकडगवा, राजमंदिर कला , अहिरौली, व लठहवां घाट इन दिनों तस्करों के लिए जन्नत बना हुआ है। तस्कर सीमावर्ती गांवों में अपना गोदाम बनाएं हैं। मौका मिलते ही नेपाल से भारतीय क्षेत्र मक्का,लाया जा रहा है। तस्करों को लेकर पुलिस पूर्ण रूप से मौन है जबकि तस्करों के हौसले बुलंद हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारत -नेपाल सीमा पर स्थित राजमंदिर कला गांव बड़वा टोले पर तस्कर दिन के समय गेंहू इकट्ठा कर रहे हैं और रात्रि 10 से लेकर भोर 04 बजे तक बाइक के माध्यम से पड़ोसी मित्र देश नेपाल भेज रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस तस्करी के खेल में कई दर्जन मोटर साईकिल लगाया गया है।जहां भारतीय सीमा से नेपाल पहुंचाया जा रहा है। सूत्रों से यह भी पता चला कि भारतीय बाजार में वर्तमान समय में 2800 से 3000रुपये प्रति कुंतल अधिक रेट से बेचा जाता है। गेहूं की तस्करी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आश्चर्य की बात तो यह है कि तस्करी पर सम्बंधित विभाग के भी अधिकारी अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। जहां एक तरफ तस्कर इस अवैध कारोबार से दिन रात चौगुना कार्य कर रहे हैं । वहीं पुलिस पूर्ण रूप से मौन दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि आखिर इन इन तस्करों के मंसूबों पर पानी कब फिरेगा। अर्थात पुलिस की आंखें कब खुलेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

ध्वनि प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

रात 10 बजे के बाद डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई प्रशासन…

1 hour ago

मंदिर, कुआं, श्मशान सबके लिए हों खुले, करियर का अर्थ सेवा और संस्कार: मोहन भागवत

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर,…

1 hour ago

परीक्षा छूटने के बाद छात्रा ने की आत्महत्या, विशेष परीक्षा की घोषणा

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की शुरुआत…

1 hour ago

लोक अदालत देवरिया से घटेगा एनपीए बोझ, आम जनता को मिलेगा त्वरित न्याय

देवरिया में राष्ट्रीय लोक अदालत 2026 को लेकर बैंकों की बड़ी तैयारी, ऋण वसूली मामलों…

2 hours ago

स्कूल ऑटो पलटने से गुमला में मातम, सुरक्षा पर उठे सवाल

गुमला सड़क हादसा: स्कूल जा रहे बच्चों का ऑटो पलटा, 9 वर्षीय छात्रा की मौत,…

2 hours ago

गौशाला अव्यवस्था पर महाराजगंज में सड़क पर उतरे संगठन

गौशालाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा, बजरंग दल–विहिप का चक्काजाम महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

2 hours ago