कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों का खाद्य सचल दल ने किया निरीक्षण

कुल 8 नमूने विश्लेषण हेतु किया गया प्रेषित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।  आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश अलीगंज लखनऊ एवं जिलाधिकारी देवरिया के निरंतर निरीक्षण के आदेशों के अनुपालन में गुरुवार को जनपद में कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में साफ सफाई, किचन एवं पके पकाए भोजन का निरीक्षण खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के खाद्य सचल दल ने किया।
सदर तहसील के कस्तूरबा गांधी विद्यालय मिश्रौलिया में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव द्वारा विद्यालय के किचन का निरीक्षण किया गया एवं वहां पर तैयार सब्जी एवं पके हुए चावल का नमूना संग्रहित कर प्रेषित किया गया तथा उपस्थित बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसी प्रकार कस्तूरबा विद्यालय खोराराम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र के द्वारा तैयार सब्जी एवं पके चावल का नमूना लेकर सफाई सत्र का आयोजन किया गया। सलेमपुर तहसील के रुपई भटनी कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम वर्मा द्वारा रोटी एवं तैयार सब्जी का नमूना लेकर प्रेषित किया गया एवं विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा से अवगत कराया गया।
इसी प्रकार भाटपार रानी तहसील के फुलवरिया रोड स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप श्रीवास्तव द्वारा तैयार दाल एवं सब्जी का नमूना एकत्रित किया गया इस प्रकार कुल 8 नमूने कस्तूरबा गांधी विद्यालयों से एकत्रित कर विश्लेषण हेतु प्रेषित किए गए।

Editor CP pandey

Recent Posts

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

2 minutes ago

📰 देवरिया दुकान कब्जा विवाद: बैनामेदार पक्ष ने पेश की सच्चाई, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…

54 minutes ago

न्यू मैक्सिको के अमेरिकी एयरफोर्स बेस पर फायरिंग: एक की मौत, एक घायल; बेस किया गया लॉकडाउन

न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…

2 hours ago

इंदौर में EV चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट: घर में लगी भीषण आग, सिलेंडर फटने से 6 की मौत

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने…

3 hours ago

भारतीय नववर्ष पर महराजगंज में उमड़ेगा जनसैलाब: 19 मार्च को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, दिखेगी संस्कृति की झलक

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा एवं विक्रम संवत 2083 के शुभ…

3 hours ago

संतकबीरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से महिला की मौत, भतीजा गंभीर

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डीघा…

3 hours ago