धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत में जाना शिक्षण व्यवस्था का हाल
कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) डा. प्रभात चंद राय ने दुदही विकास खंड के धर्मपुर न्याय पंचायत के आठ परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीबीटी की की पेंडेंसी समाप्त कर लाभान्वित छात्रों का फोटो पोर्टल पर अपलोड करने व छात्रों के अधिगम स्तर में वृद्धि हेतु आवश्यक निर्देश दिया।
बीईओ ने दुमही ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, बलुआ टोला स्थित कंपोजिट विद्यालय, चितहीं प्राथमिक विद्यालय, मंझरिया ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय व रकबा दुलमापट्टी स्थित कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय रकबा, प्राथमिक विद्यालय इटवा टोला व बलुही का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक व शिक्षामित्र उपस्थित रहे तथा सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन बनता मिला। बीईओ ने अध्यापक उपस्थिति पंजिका, छात्र उपस्थिति पंजिका, मध्यान्ह पंजिका के निरीक्षण सहित कंपोजिट डीसीएफ, खेलकूद डीसीएफ, डीबीटी योजना, हरितिमा योजना, निपुण योजना आदि के प्रगति की विधिवत जानकारी ली। तथा कमी पाए जाने पर आवश्यक निर्देश दिया। इस दौरान बालकृष्ण, विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, ईश्वर चंद गुप्ता, हरिकेश यादव, नन्हे प्रसाद, नीतू यादव, अनीता कुशवाहा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…