होली से पहले खाद्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

कानपुर से आ रहा मिलावटी खोवा को फूड विभाग की टीम रेलवे बस स्टेशन से पकड़ा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l आगामी होली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए फ़ूड विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में है, शनिवार की सुबह 4:00 बजे टीम ने योजना के तहत रेलवे बस स्टेशन, खोवा मंडी समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई, मुखबिर खास की सूचना पर गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन के पास कानपुर से आ रहे हैं नकली खोवा की खेप को फ़ूड विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम में 7 कुंतल मिलावटी खोवा को जब्त किया गया है । खोवा के सम्बंध में मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई कि यह खोवा किसका है किसी ने कोई जवाब नहीं मिलने पर टीम इस कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर लेकर पहुंची।
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से निपटने के लिए टीम पूरी तरीके से कटिबंध है, आज सुबह 4:00 बजे टीम ने खोवा मंडी, रेलवे बस स्टेशन समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान कानपुर से रोडवेज बस के सहारे खोया शहर में लाया जा रहा था। जिसमें से 7 कुंतल खोवा को जप्त किया गया है। मौके पर कोई उसे लेने नहीं आया इसलिए उसे लेकर कार्यालय लाया गया है।
सागर नामक व्यक्ति ने चार बोरी खोवा को अपना बताया, नमूना भरकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है अन्य खोवा को नष्ट कराया जा रहा है, उन्होंने बताया कि फ़ूड विभाग की टीम लगातार खाद्य पदार्थों की जांच कर रही है आम जनमानस से अपील है कि खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सावधानी बरते,सस्ती के चक्कर में मीठा ज़हर ना खरीदें।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव ,अंकुर शामिल रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाढ़ राहत में भ्रष्टाचार का भंडाफोड़: तहसील से तंत्र तक हिल गया सिस्टम

भ्रष्टाचार कोविड महामारी या कैंसर से भी अधिक खतरनाक बीमारी है, क्योंकि यह धीरे-धीरे पूरे…

2 hours ago

भागवत कथा में शुकदेव-परीक्षित संवाद और भक्ति का महत्व बताया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर स्टैंड पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन…

3 hours ago

अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना कोतवाली हाटा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो…

3 hours ago

10 अप्रैल से तीन पालियों में होंगी सम सेमेस्टर परीक्षाएं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतर्गत सेमेस्टर प्रणाली…

3 hours ago

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

4 hours ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

5 hours ago