3.95 करोड़ रुपए से बनेगा बाढ़ राहत भवन

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने थम्हनपुरा में किया भूमि पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को थम्हनपुरा में 3.95 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बाढ़ राहत भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान मंत्री ने हवन पूजन कर विधि-विधान से भवन स्थल पर भूमि पूजन किया। यह भवन सभी सुविधाओं से युक्त होगा और बाढ़ के समय यहां रूकने वाले शरणार्थियों को भोजन आदि की भी व्यवस्था मिलेगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र नदी से घिरा हुआ है और बाढ़ के समय क्षेत्र के लोगों को इससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बाढ़ राहत भवन के बन जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। इस भवन में शौचालय के साथ ही किचन आदि की भी सुविधा रहेगी। कहा कि इस क्षेत्र में माल्देपुर तक बाढ़ रोकथाम के लिए कई कार्य हो रहा है। यहीं से ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे भी निकल रहा है जिससे आने वाले समय यह क्षेत्र सबसे विकसित होगा। ग्रीन फील्ड के साथ ही शहर के चारों तरफ रास्तों का निर्माण होगा जिससे रोजगार के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। जलमार्ग को भी विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। माल्देपुर व नौरंगा में आटोमेटिक पीपा पुल बनाया जाएगा। कहा कि चुनाव के समय जो भी वादे किए गए हैं उससे अधिक ही कार्य कराया जाएगा। कार्यक्रम में नमामि गंगे के अपर जिलाधिकारी राजेश गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, अमिताभ उपाध्याय, पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, जितेंद्र राव, पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

26 फ़रवरी को निधन: इतिहास में आज के दिन खोए कई महान व्यक्तित्व 26 फ़रवरी…

11 minutes ago

26 फरवरी इतिहास: जानिए आज के दिन जन्मी महान भारतीय हस्तियां

26 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति भारतीय इतिहास, साहित्य, न्यायपालिका, राजनीति और खेल जगत में अपनी…

24 minutes ago

26 फ़रवरी का इतिहास: दुनिया भर में घटीं बड़ी घटनाएँ, जानिए क्यों खास है यह दिन

26 फ़रवरी का इतिहास: महत्वपूर्ण घटनाएँ 26 फ़रवरी का इतिहास विश्व राजनीति, खेल, कूटनीति और…

37 minutes ago

मऊ के बचौना गांव में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख

मऊ। (राष्ट्र की परम्परा)बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से…

3 hours ago

देवरिया में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 116 वाहनों का ई-चालान

देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने…

3 hours ago

BPSC Civil Judge Recruitment 2026: 33वीं बिहार सिविल जज भर्ती में 173 पद, 18 मार्च तक करें आवेदन

पटना (राष्ट्र की परम्परा रोजगार डेस्क)अगर आपने कानून (LLB) की पढ़ाई पूरी कर ली है…

3 hours ago