गडकरी वाले बाबा के ऊसर में श्रद्धालुओं का सैलाब

ट्रस्टी मुन्ना भाई ने आरसीएफ पुलिस का माना आभार

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
चेंबूर के लोकप्रिय एवं आस्था के प्रतिक हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह कादरी के उर्स मुबारक में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिल रहा है। वाशीनाका के एल.यू. गडकरी मार्ग पर 5 से 11 फरवरी तक चलने वाले उर्स में सर्वधर्म संभाव का सहज ही मिसाल देखने को मिलेगा। आरसीएफ पुलिस के कड़े बंदोबस्त में चल रहे 6 दिवसीय उर्स मुबारक में श्रद्धालुओं द्वारा संदल चढ़ाने का सिलसिला जारी है। गडकरी वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह कादरी के उर्स में वडाला , शिवड़ी ,सायन , कुर्ला , चेंबूर , ट्रॉम्बे, शिवजी नगर , गोवंडी, पीएल लोखंडे मार्ग आदि परिसरों से पांचवें दिन तक तकरीबन 119 बड़े संदल श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि सैय्यद जलालुद्दीन शाह कादरी ट्रस्ट के ट्रस्टी सैय्यद गौस सिद्धिकी उर्फ़ मुन्ना भाई ने बताया कि, हर साल रजब के महीने में उर्स मुबारक का एहतमाम किया जाता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि पिछले तीन पीढ़ियों से हम लोग बाबा की सेवा में हैं। लेकिन हमारे पूर्वजों के अनुसार इस दरगाह शरीफ की उम्र करीब 350 से 400 वर्ष पुरानी है। हजरत सैय्यद जलालुद्दीन शाह कादरी बाबा के मजार शरीफ पर बतौर मजवर मुन्ना भाई की तीन पीढ़ियां ख़त्म हो चुकी हैं और वे खुद चौथी पीढ़ी के हैं, उन्होंने बताया कि बाबा के मजार शरीफ पर आस्थावानों की कोई कमी नहीं है , यहां करनाटक ,गुलबर्गा , हैदराबाद आदि से भी श्रद्धालु उर्स मुबारक के मौके पर आते हैं। माना जाता है कि जिनकी मुरादें पूरी होती हैं ऐसे आने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
संवाददाता ने उर्स में आई सिमरन देवी (काल्पनिक नाम ) से बात चीत की तो पता चला वो राजस्थान के उदय पुर से चेंबूर ,वाशीनाका स्थित गडकरी वाले बाबा के दरगाह पर चादर चढाने आईं हैं। सिमरन देवी हर साल उर्स मुबारक के मौके पर आतीं हैं। फिलहाल उनकी उम्र 50 से 55 की बीच होगी। शायद उनका कोई संतान नहीं था , लेकिन अब वो नाती -पोता वाली हैं। सिमरन देवी की कहानी काफी इंट्रेस्टिंग है। बहार हल ट्रस्टी सैय्यद गौस सिद्धिकी उर्फ़ मुन्ना भाई ने बताया कि इस मजार पर सबसे पहला चादर एच पी सी एल का हुआ करता था , इसके बाद पुलिस स्टेशन की चादर चढ़ाई जाती थी। इस बार आरसीएफ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी केदारी कृष्णा पवार और उनके मातहत अधिकारीयों के सहयोग से शांतिपूर्वक उर्स का पांचवा दिन बित रहा है। कयास लगाया जा रहा है कि छट्ठा दिन भी आरसीएफ पुलिस की तरफ से चादर पोशी की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

3 hours ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

3 hours ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

3 hours ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

4 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

4 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

5 hours ago