कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ नियंत्रण स्टीयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बाढ़ नियंत्रण स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बिंदुवार प्रमुख नदियों पर निर्मित तटबंधों की मरम्मत एवं रख-रखाव, बाढ़ सूचना तंत्र, बाढ़ चौकियों के निर्धारण, शहरी क्षेत्र में नालों की सफाई, गोताखोरों एवं नावों की संख्या, पशुओं के चारे की व्यवस्था आदि की जानकारी ली।
उन्होंने सिंचाई विभाग सहित संबंधित विभागों से बाढ़ संबंधी तैयारियों की जानकारी ली और निर्देशित किया कि सभी तैयारियों को समय से पूरा कर लें और अधिकारी स्वयं तैयारियों का भौतिक निरीक्षण कर लें, ताकि कोई कमी होने पर ससमय उसे दूर किया जा सके। तटबंधों के अतिसंवेदनशील बिंदुओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें और भंडार कक्षों को उनके निकट स्थापित करें, यदि भंडार कक्ष दूर है तो आपातकालीन स्थिति हेतु लघु भंडार कक्ष को निकटतम स्थल पर स्थापित करें। साथ ही इन तटबंधों के लगातार निगरानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। उन्होंने अतिसंवेदनशील स्थलों के पास स्थित गांवों को बाढ़ और उस दौरान” क्या करें, क्या न करें” के विषय में संवेदित करने का भी निर्देश दिया। महाव नाला की सफाई सुनिश्चित करने और अन्य आवश्यक को अगले एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। सोहगीबरवां क्षेत्र में स्थित गांवों में बाढ़ प्रबंधन पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया। उन्होंने बाढ़ चौकियों और आश्रय स्थलों की सूची समय से तैयार करने और उन पर सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्राम स्तरीय वार्ड समितियां के भी गठन हेतु निर्देशित किया। नगरीय क्षेत्र में नालों की सफाई भी बारिश से पूर्व करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दृष्टिगत आश्रय स्थलों पर मेडिकल टीमों को तैनात करें और साथ ही सभी जरूरी दवाओं की उपलब्धता को स्वास्थ्य विभाग सुनिश्चित करे। बाढ़ की स्थिति में पशुओं की सुरक्षा और रख–रखाव हेतु जरूरी कदम उठाने हेतु सीवीओ को निर्देशित किया।सभी एसडीएम को तटबंधों के निरीक्षण और तहसील स्तर पर बाढ़ समिति की बैठक कर तैयारियों की नियमित समीक्षा का निर्देश दिया। उन्होंने नावों, नाविकों व गोताखोरों की सूची मोबाइल नंबर के साथ तैयार करने का निर्देश दिया।
इससे पूर्व अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बाढ़ के दृष्टिगत नदियों पर स्थापित तटबंधों के मरम्मत एवं रख-रखाव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बाढ़ से बचाव संबंधित अन्य कार्यों के बारे में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सभी एसडीएम, अधीक्षण अभियंता विद्युत वाई.पी. सिंह, डीसी मनरेगा करुणाकर अदीब, डीएसओ ए.पी. सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंसानियत जिंदा है: तविन फाउंडेशन ने कैंसर पीड़ित की मदद कर पेश की मिसाल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय तविन फाउंडेशन (नई दिल्ली) की आनंद…

5 hours ago

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

16 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

17 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

18 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

18 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

18 hours ago