(भाटपार रानी से बृजेश मिश्र की रिपोर्ट)
भाटपार रानी, देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पचास शैय्या एकीकृत आयुष चिकित्सालय, खामपार देवरिया में स्वतंत्रता दिवस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार यादव द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रसिद्ध कवि श्री शास्त्री जी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कई देशभक्ति रचनाओं का वाचन किया, जिससे समारोह का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया तथा लोगों में राष्ट्र सेवा का जोश चौगुना हो उठा।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. यादव ने अपने संदेश में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि हमें अपने अंदर सदैव देशप्रेम की भावना को जीवंत रखना चाहिए। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. मनीष चन्द्र मल्लिक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों व अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर चिकित्सालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय जनमानस और गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…