मोनिका रानी की प्रेरणा से स्वावलम्बी बनी पांच महिलाएं

शहर की सड़को पर पिंक आटो की सारथी बनेगी महिलाएं

गांधी जयंती पर महिला सशक्तिकरण के लिए अभिनव पहल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोज़गार कार्यक्रम (एस.ई.पी.आई.) अन्तर्गत चयनित तलाकशुदा निराश्रित 05 महिलाओं बिट्टा, सायरा, मेघा, शिव कुमारी व आरती को एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल व जिलाधिकारी मोनिका रानी ने संयुक्त रूप से पिंक आटो की चाभी भेंट की , तथा हरी झंडी दिखाकर पिंक आटो को रवाना किया।
उल्लेखनीय है कि नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित स्वः रोजगार कार्यक्रम (एस.ई.पी.आई.) अन्तर्गत चयनित 05 महिलाओं को डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर के प्रयास से ड्राईव का प्रशिक्षण एवं ड्राइविंग लाईसेंस बनवाया गया।इसके पश्चात लीड बैंक इण्डियन बैंक से प्रति महिला लाभार्थी को पिंक आटो की खरीद हेतु रू 1 लाख 75 हजार का ऋण दिलाया गया है। जबकि लाभार्थी महिलाओं को आगा खान फाउण्डेशन की ओर से वर्दी उपलब्ध करायी गयी है,लाभार्थी महिलाओं की हौसला अफज़ाई के एमएलसी, सदर विधायक व डीएम ने कलेक्ट्रेट के गेट तक आटो की सवारी भी की।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेष कुमार मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, प्रशिक्षु पीसीएस प्रिन्स वर्मा, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, डीसी मनरेगा के.डी. गोस्वामी, लीड बैंक प्रबन्धक जितेन्द्र नाथ श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी, आगा खान फाउण्डेशन की सीमा शुक्ला, स्वयं शक्ति समूह की सुनीता यादव, डूडा की ज्योति तिवारी, अभिषेक गुप्ता व आशुतोष मिश्र व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुमटी का ताला तोड़कर चोरी करने वाला बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में, नगदी बरामद

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी की घटना का खुलासा कर 1300 रुपये किए बरामद…

6 hours ago

वृद्धा से पानी मांगकर छीनी थी चेन, पुलिस ने दो चेन स्नेचरों को गांजा व चोरी की बाइक के साथ पकड़ा

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

7 hours ago

आकाशीय बिजली से महिला की मौत

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l लार थाना क्षेत्र के बभनौली पांडे गांव में रविवार को आंधी-तूफान और…

7 hours ago

तेज आंधी पानी में गिरा पेड़ विद्युत व्यवस्था ध्वस्त

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर बाई पास मार्ग से जुड़े एन एच…

7 hours ago

भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- केशवचंद यादव

किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला, परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल…

7 hours ago

Ballia News: शत-प्रतिशत जनगणना कार्य पूर्ण होने पर शिक्षक धनंजय कुमार राय को मिली बधाई

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक और शत-प्रतिशत पूर्ण करने…

7 hours ago