निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान तथा एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र रेहरा बाजार में किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों में भाषा और गणितीय दक्षता विकसित करने हेतु नवीन तकनीकों और नवाचारों से अवगत कराया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रेहरा बाजार रमेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षकों द्वारा दिए गए प्रशिक्षण से शिक्षण की गुणवत्ता में निश्चय ही सकारात्मक बदलाव आएगा। शिविर में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में नीरज पांडेय, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, दिनेश त्रिपाठी, लोकेशपति त्रिपाठी एवं अमित कुमार त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति रही। इन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों को कार्यशालाओं और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण के नये आयाम समझाए।
प्रशिक्षण के समापन पर प्रतिभागी शिक्षकों ने विद्यालयों में अर्जित ज्ञान को लागू कर बच्चों के समग्र विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

Karan Pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

43 minutes ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

48 minutes ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

54 minutes ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

1 hour ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

1 hour ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

1 hour ago