डीडीयू में ‘तरंग’ की पहली बैठक, कुलपति ने किया लोगो का विमोचन

पूर्वांचल में सांस्कृतिक जागरण की दिशा में बढ़ा कदम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नवगठित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ‘तरंग’ की पहली बैठक गुरुवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में कुलपति कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में ‘तरंग’ की निदेशक प्रो. उषा सिंह ने कुलपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर ‘तरंग’ के प्रतीक चिन्ह (लोगो) का विमोचन किया गया। बैठक में संगीत, ताल, साहित्य, अभिनय और चित्रकला क्लब को सुचारू रूप से संचालित करने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रकोष्ठ के सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव और विचार रखे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि तरंग के माध्यम से गोरखपुर विश्वविद्यालय में ही नहीं, पूरे पूर्वांचल में कला और संस्कृति की एक नई लहर चलानी है। यह मंच छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को सामने लाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने प्रकोष्ठ की निदेशक, उपनिदेशक और सभी सदस्यों से अपेक्षा की कि वे सक्रिय रहकर कार्य करें और तरंग को एक मजबूत पहचान दें।
प्रो. उषा सिंह ने बताया कि तरंग के सभी कार्यक्रमों का कैलेंडर शीघ्र तैयार किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर पांचों क्लब की गतिविधियाँ शुरू हो जाएंगी। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अनुभूति दुबे, संगीत क्लब की उपनिदेशक डॉ. अनुपमा कौशिक, ताल क्लब के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप राजोरिया, साहित्य क्लब के उपनिदेशक डॉ. आमोद राय, अभिनय क्लब के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप कुमार साहनी, चित्रकला क्लब के उपनिदेशक डॉ. गौरी शंकर चौहान सहित ‘तरंग’ के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

3 minutes ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

13 minutes ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

52 minutes ago

सिकंदरपुर में मार्च माह का बिजली रोस्टर जारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर नगर पंचायत क्षेत्र में मार्च माह के लिए विद्युत आपूर्ति…

58 minutes ago

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

7 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

9 hours ago