नवागत एसएसपी डॉ. कौस्तुभ की पहली मैराथन बैठक

जीरो टॉलरेंस, फरियादियों का त्वरित निस्तारण और मजबूत गश्त के निर्देश

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
कार्यभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने व्हाइट हाउस सभागार में जनपद के राजपत्रित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। यह जिले में उनकी पहली औपचारिक बैठक रही। बैठक शुरू होने से पहले एसएसपी ने वरिष्ठता का सम्मान करते हुए पीपीएस अधिकारी एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र को अपने बगल में बैठाया और सभी अधिकारियों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया। इस पहल को पुलिस महकमे में सकारात्मक संदेश के रूप में देखा गया।
बैठक के दौरान एसएसपी ने साफ कर दिया कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और पुलिसिंग में जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर जिम्मेदारी स्पष्ट रहे, ताकि आम जनता को बेहतर कानून-व्यवस्था का अनुभव हो।
एसएसपी ने निर्देश दिया कि थानों पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को पूरी गंभीरता से लिया जाए और समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला सुरक्षा, संवेदनशील इलाकों में नियमित व प्रभावी गश्त, लंबित विवेचनाओं की प्रगति, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और संगठित अपराध पर प्रहार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा गया।
उन्होंने यह भी कहा कि जनता से अच्छा व्यवहार और सतत संवाद पुलिस की छवि को मजबूत करता है। अगर कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय होगी। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
बैठक में एसपी सिटी अभिनव त्यागी, एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र, एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार, एसपी अपराध सुधीर जायसवाल, एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय, सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ लाइन अरुण कुमार एस, सहायक पुलिस अधीक्षक दिनेश गोदरा उपस्थित रहे।
इसके अलावा सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, सीओ कोतवाली ओमकार दत्त तिवारी, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह, सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह, सीओ बांसगांव अनुज सिंह, सीओ खजनी कमलेश सिंह, सीओ गोला दरवेश, सीओ चौरीचौरा मनीष कुमार शर्मा, सीओ ट्रैफिक विवेक तिवारी, सीओ क्राइम उदय प्रताप सिंह, सीओ रत्नेश्वर सिंह और सीओ दीपांशी सिंह राठौर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नई कप्तानी से बढ़ी उम्मीद

बैठक के बाद पुलिस महकमे में साफ संदेश गया कि नई कप्तानी में अनुशासन, जवाबदेही और परिणाम पर विशेष फोकस रहेगा। आम नागरिकों में भी उम्मीद जगी है कि अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और फरियादियों को त्वरित राहत मिलेगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

14 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

15 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

23 hours ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago