गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)।उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब पेवनपुर सिवान के पास एक खेत से अज्ञात युवक की संदिग्ध हालात में लाश बरामद की गई। खेत के किनारे शव पड़े होने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर गीडा पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव पर गला रेतने जैसे गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें – संसदीय मर्यादा बनाम राजनीतिक आक्रामकता: लोकतंत्र के लिए चेतावनी
🔍 फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम और शिनाख्त की कोशिश
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर घटना की कड़ी-दर-कड़ी जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सके।
👮 पुलिस का बयान और आगे की कार्रवाई
थाना प्रभारी गीडा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सभी थानों को सूचना दे दी गई है ताकि गुमशुदगी से जुड़े मामलों का मिलान किया जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है या वारदात इसी स्थान पर हुई।
ये भी पढ़ें – वर्तमान भ्रम की रेखा: सच, स्क्रीन और समाज के बीच खिंची अदृश्य लकीर
⚠️ इलाके में दहशत, सुरक्षा पर सवाल
गीडा थाना क्षेत्र में अज्ञात युवक की हत्या की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का दावा है कि जांच तेज़ी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…