बीट कांस्टेबल के तहरीर के पर अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

बनकटा देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) मिली जानकारी के मुताबिक विगत दिनों बनकटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा छितौनी में चोरी/डकैती के नियत से आए अपराधियों में से एक जिंदा पकड़े गए अपराधी से अज्ञात लोगों द्वारा पेड़ की डाली में हाथ बांधकर नाम पता पूछताछ का वीडियो वायरल होने के आधार पर, हल्का कांस्टेबल दिलीप यादव के द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष बनकटा को दिए एक तहरीर में इसे अपराध की श्रेणी में होने का हवाला देते हुए, वायरल हुए बीडीओ के कारण से इसका संज्ञान ले कर अज्ञात से पूछताछ करने वालों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अज्ञात के विरुद्ध जांच की मांग की गई है। इस प्रकरण में मुकामी पुलिस के द्वारा अभियोग पंजिकृत कर जांच शुरू कर दी गई है। उक्त प्रकरण की जांच बनकटा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह को दिए जाने की खबर है। जबकि मामले में पकड़े गए युवक/नाम पता अज्ञात द्वारा लगातार स्थानीय पुलिस को गलत जानकारी दे कर गुमराह करने की खबर सामने आई है।
सवाल यह उठता है कि आखिर बिना पुलिस जांच के अलग अलग शहर कस्बे में रह कर फेरी के नाम पर क्षेत्र में लगातार शान्ति व्यवस्था को चुनौती पेश करते आ रहे अपराधियों की शिनाख्त एवं क्राइम कुण्डली स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कब किया जाएगा, जब कोई बड़ी घटना और हो जाएगी शायद तब ही इनकी जांच शुरू हो सकेगी। फिलहाल इलाके के लोग सहमे हैं। आखिर कितने बड़े गैंग हैं इनके जिनका नाम पुलिस भी नहीं उगलवा पा रही है। देखना होगा आने वाले समय में पुलिस प्रशासन इनसे कैसे राज उगलवा सकेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

दिल्ली से मुंबई तक तिरंगा मार्च की गूंज, दिल्ली में अनुमति नहीं, मुंबई में रैली को मंजूरी!

Ai निर्मित दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले हाई अलर्ट! कनॉट प्लेस छावनी में तब्दील,…

36 minutes ago

दिल्ली में तिरंगा मार्च से पहले बवाल! FIR की मांग पर थाने के बाहर NSUI का हंगामा, कई कार्यकर्ता हिरासत में

फोटो x से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर देर रात हंगामा, NSUI बोली—FIR दर्ज होने…

45 minutes ago

सुबह-सुबह दिखने वाली सफेद चादर से रहें सावधान!

कोहरा, धुंध या स्मॉग? जानिए कौन आपकी सेहत और फेफड़ों के लिए है सबसे खतरनाक…

3 hours ago

शारदीय नवरात्रि 2026: कन्या पूजन पर अपनी लाडली को सजाएं इन 4 खूबसूरत ट्रेडिशनल ड्रेस में, दिखेगी सबसे प्यारी

फोटो goo फैशन एवं ब्यूटी | चन्द्र प्रभा पाण्डेय फोटो goo शारदीय नवरात्रि में कन्या…

3 hours ago

यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले! खेती के लिए मिलेगा 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%, ऐसे करें आवेदन

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। सिंचाई, कृषि यंत्रों…

3 hours ago