पानी चोरी करने के आरोप में 7 पर एफआईआर

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)l मीरा भाईंदर ,वसई को जलापूर्ति करने वाली मुख्य पाइपलाइन जो भीवंडी से होकर गुजरती है, उस पाइप लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर पानी चोरी करने के मामले में 7 लोगों के खिलाफ,स्टेम प्राधिकरण के अधिकारियों ने नारपोली पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मामला दर्ज कराया है। अधिकारियों द्वारा किए गए शिकायत के आधार पर नारपोली पुलिस ने भादंवि की धारा 369, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आपको बताते चले कि भिवंडी से होकर गुजरने वाली वाटर पाइपलाइन जो वसई व मीराभाइदर के लिए, स्टेम प्राधिकरण कंपनी द्वारा जलापूर्ति की जाती है। वसई रोड़ स्थित नारपोली गांव के पास कंपनी के मुख्य पाईप लाईन मे छेद कर, मोहन लाल हरीराम यादव तबेला मालिक, बिजेश लालजी यादव तबेला मालिक, रमेश गांधी, जगदीश जैन निवासी आत्मा वल्लभ बिल्डिंग, पराग वाघ निवासी लोटस बिल्डिंग, तेजस ललित सामानी निवासी भूर्मिवे्धमान और बालाजी विद्यालय के मालिक श्रीनिवास मालिक पानी चोरी कर रहे थे। पानी के प्रेशर व दाब कम होने के कारण स्टेम प्राधिकरण इंजिनियर व अधिकारियों ने पाइन लाईन की जांच शुरू की। जिसके फलस्वरूप नारपोली गांव के समीप उक्त सभी सात लोगों ने स्टेम प्राधिकरण के पाइप लाइन में से अवैध कनेक्शन कर 50 हजार रूपये कीमत के, 30 लाख लीटर पानी चोरी करते हुए पकड़ा है। जिसकी शिकायत कंपनी के अधिकारी संतोष शोभनाथ दुबे ने नारपोली पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस ने पानी चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक चव्हाण कर रहे है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कपरवार में धूमधाम से मनाई गई निषादराज गुह जयंती, एकता और अधिकार का दिया संदेश

कपरवार/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया जिले के कपरवार क्षेत्र में महाराजा निषादराज गुह की जयंती…

43 minutes ago

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान की जीत, आखिरी ओवर में गुजरात की हार

अहमदाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। IPL के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात…

4 hours ago

Delhi-NCR Weather Update: बदला मौसम का मिजाज, बारिश-तेज हवाओं का दौर जारी, IMD का नया अलर्ट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला…

4 hours ago

Israel-Iran War: इजरायल का बड़ा हमला तय! ईरान के स्टील, पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा सेक्टर पर मंडरा रहा खतरा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य पूर्व में जारी Israel-Iran War के बीच तनाव चरम…

4 hours ago

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

15 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

15 hours ago