जिला अस्पताल के तीन दलालों पर एफआईआर दर्ज

प्रशासन कसा दलालों पर शिकंजा
दलाल मरीजों को करते हैं गुमराह

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला प्रशासन द्वारा कड़ा कदम उठाते हुए तीन दलालों को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया है।
जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा जिला अस्पताल में दलालों की सक्रियता और उनके द्वारा मरीजों को भ्रमित कर निजी अस्पतालों में इलाज के लिए बाध्य करने व निजी पैथोलॉजी सेंटर में जांच करवाने और उनके द्वारा मरीजों के आर्थिक शोषण की मिल रही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एसडीएम पंकज कुमार को जिला अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण हेतु भेजा गया, जिसमे पूछताछ में तीन संदिग्ध आशीष कुमार जायसवाल पुत्र मोहनलाल जायसवाल, रामप्रवेश यादव पुत्र नगीना यादव और साधुशरण यादव पुत्र बिकाऊ यादव को गिरफ्तार कर उन्हे पुलिस के हवाले किया गया। आरोपियों के विरुद्ध जिला संयुक्त चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट साकेत बिहारी सिंह के द्वारा भा.दं.सं. 1860 की धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।उक्त प्रकरण में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ ए.पी. भार्गव ने कहा कि जिलाधिकारी का सख्त निर्देश है कि जिला अस्पताल में सक्रिय अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ाई से निपटा जाए और ऐसे तत्वों के विरुद्ध आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

2 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

2 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

3 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

3 hours ago