उर्वरक कालाबाजारी व जमाखोरी के खिलाफ एफआईआर दर्जजिला कृषि अधिकारी ने की सख्त कार्रवाई

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
किसानों के हितों की अनदेखी कर उर्वरक की कालाबाजारी और जमाखोरी करने वालों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर सिंह ने जानकारी दी कि विकास खण्ड बनकटा क्षेत्र के मेसर्स पवन एंड रितेश इंटरप्राइजेज, बलियन तथा मेसर्स एग्री जंक्शन, हाटा के विरुद्ध यूरिया एवं अन्य उर्वरकों को निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बेचने और कालाबाजारी की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
शिकायतों की जांच 12 सितम्बर को की गई, जिसमें पाया गया कि विक्रेताओं ने किसानों से अधिक दर वसूली की। इतना ही नहीं, एम.एफ.एम.एस. पोर्टल पर एक कृषक के नाम से 07 बोरी यूरिया दिखाई गई, जबकि वास्तव में कृषक को केवल 01 बोरी ही दी गई थी। इसके अलावा किसानों को कैश मेमो भी नहीं जारी किए जा रहे थे।
कृषि अधिकारी ने बताया कि यह कार्यवाही उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों का उल्लंघन है तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार उसी दिन थाना श्रीरामपुर में संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दी गई।
उन्होंने सभी उर्वरक विक्रेताओं को चेतावनी दी कि निर्धारित दर पर ही बिक्री करें और किसानों को विधिवत कैश मेमो उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि भविष्य में अनियमितता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

शराब, सिगरेट और हुक्का युवाओं की हड्डियों को कर रहे कमजोर, जानिए कैसे बचाएं अपनी सेहत

डॉ वाचस्पति शुक्ला (एम. डी.) होमियोपैथी खराब जीवनशैली से बढ़ रहा ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, कैल्शियम-विटामिन…

2 hours ago

घर की सफाई करते समय महिला को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। तहबरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में सोमवार को एक दर्दनाक…

5 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से पुलिस ने बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी देवरिया…

8 hours ago

रामलीला में गूंजा धर्म और पराक्रम का संदेश, श्रीराम के बाणों से कुंभकर्ण का अंत

फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…

9 hours ago

दशहरा 2026 फैशन: साड़ी-लहंगे से हटकर पहनें ये 4 स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स

दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…

10 hours ago