विद्युत विभाग के सघन चेकिंग में 7 पर एफआईआर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। विद्युत वितरण मण्डल, संत कबीर नगर के अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह ने बताया है कि पूविविनिलि, वाराणसी डिस्कॉम मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में सघन चेकिंग की गयी। जिसमें विद्युत वितरण खण्ड, खलीलाबाद के अन्तर्गत अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियन्ताओं के उपस्थिति में कुल 25 एसी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की जांच की गयी। जिसमें 04 पर एफआईआर, 10 की भार वृद्धि, 08 का विधा परिवर्तन, एक लाख से ऊपर के विद्युत विच्छेदित उपभोक्ताओं की जांच की गयी, जिनसे लगभग 22 लाख रूरा जमा कराया गया।
जबकि विद्युत वितरण खण्ड, मेहदावल के अन्तर्गत 10 एसी0 का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की जांच की गयी जिसमें 03 पर एफआईआर, 05 की भार वृद्धि 5 का विधा परिवर्तन, एक लाख से ऊपर के विद्युत विच्छेदित उपभोक्ताओं की जांच की गयी, जिनसे लगभग 8 लाख रूजमा करा लिया गया।
इस मे उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि अपने विद्युत बिलों का ससमय भुगतान करें तथा विद्युत संयोजनों का भार वृद्धि नियमानुसार करा लें और विद्युत चोरी को रोकने हेतु विद्युत विभाग का सहयोग करें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Mau News: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, DM को सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा…

2 hours ago

Mau SP Review Meeting: एसपी कमलेश बहादुर ने कानून व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नवागत पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन सभागार में अधिकारियों…

2 hours ago

Maharajganj News: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान…

2 hours ago

Maharajganj Fraud Case: नकली सोना बेचकर ठगी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, नकद व आभूषण बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

2 hours ago

Gorakhpur AI Workshop 2026: “AI for All” कार्यशाला के लिए पंजीकरण शुरू, विद्यार्थियों को मौका

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से सशक्त बनाने के उद्देश्य से…

3 hours ago

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

12 hours ago