वन्यजीव एवं पर्यावरण के प्रति संवेदी बनाएंगी फिल्में

11, 12 एवं 13 जनवरी को आयोजित होगा वन्यजीव व पर्यावरण पर फिल्मोत्सव

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
इको टूरिज्म की थीम पर होने जा रहे गोरखपुर महोत्सव 2024 के दौरान वन्यजीव व पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए, इस बार भी ‘फिल्म्स फॉर ह्युमैनिटी’ श्रृंखला में निशुल्क फिल्मोत्सव का आयोजन होगा। इस फिल्मोत्सव का आकर्षण ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी है, जिनमें वन्यजीव व पर्यावरण संबंधी 43 सवालों का जवाब देने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र पाने का अवसर मिलेगा।
हेरिटेज फाउंडेशन के मनीष चौबे ने संस्कृति पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ जयंती सिंह एवं आत्मदीप विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ मधु वर्मा से मुलाकात कर उन्हें और उनके विद्यार्थियों को आमंत्रित किया है। प्रभागीय वन अधिकारी विकास यादव ने बताया कि गोरखपुर महोत्सव के अन्तर्गत फिल्म्स फॉर ह्युमैनिटी श्रृंखला में ‘’इको टूरिज्म, वाइल्ड लाइफ, इनवायरमेंट एंड क्लाइमेटचेंज” पर फिल्मोत्सव योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह एवं संस्कृति केंद्र के सभागार में 11, 12 एवं 13 जनवरी को हर दिन दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। फिल्म प्रदर्शन के बाद संवाद का कार्यक्रम होगा। धरती की रक्षा का संकल्प भी दिलाया जाएगा। फिल्मोत्सव में संस्कृति पब्लिक स्कूल एवं आत्मदीप विद्यालय सिक्टौर के विद्यार्थी बड़ी संख्या में तीनों दिन शामिल होंगे।

ऐसे करें क्विज में प्रतिभाग

गोरखपुर पर्यावरण रत्न से सम्मानित हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता के लिए हेरीटेज फाउंडेशन इंडिया डॉट ओरजी की वेबसाइट (www.heritagefoundationindia.org) पर लिंक उपलब्ध है।फार्म भरने के लिए स्टार्ट क्विज बटन पर जाना होगा। क्लिक करने पर गेट योर आईडी पासवर्ड का आप्शन आएगा। उसके बाद पंजीकरण का फार्म मिलेगा, जिसमें खुद से संबंधित कुछ जानकारियां भरनी होंगी। इसके वास्तविक सूचनाएं भरने के बाद आईडी और पासवर्ड जनरेट हो जाएगा। उसी आईडी पासवर्ड की मदद से क्लिक हियर फार टेस्ट बटन पर क्लिक कर टेस्ट में शामिल हो सकते है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शराब की दुकानों के खिलाफ मोर्चा, अधिवक्ताओं ने डीएम से की सख्त कार्रवाई की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महुली स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग…

35 seconds ago

घायल तेंदुए की मौत से जुम्मन पूरवा में दहशत

इलाके में और तेंदुओं की मौजूदगी से बढ़ी चिंता शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)l जनपद के थाना…

8 minutes ago

सुभासपा नेता अरविंद राजभर का जिले में ऐतिहासिक स्वागत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के सुप्रीमो व कैबिनेट…

20 minutes ago

होली-ईद से पहले देवरिया में एकता का संदेश, जिला एकीकरण समिति की अहम बैठक

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)आगामी होली और ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

1 hour ago

उच्च न्यायालय के आदेश की अनदेखी पड़ी भारी, देवरिया बीएसए निलंबित

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चर्चित कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या प्रकरण के बाद प्रशासनिक…

2 hours ago

अनियमित अभिकर्ताओं पर शिकंजा, जिला बचत कार्यालय मऊ में जांच प्रक्रिया सख्त

मऊ।(राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में जिला बचत कार्यालय से जुड़े अभिकर्ताओं के कार्यों को लेकर…

2 hours ago