फसल क्षति होने पर 72 घण्टे के अन्दर दर्ज करें शिकायत-सीडीओ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया है कि मौसम विभाग के वैज्ञानिको द्वारा जारी मौसम विभाग का पूर्वानुमान में अवगत कराया गया है कि अगामी दो दिवस 31 मार्च 2023 व 01 अप्रैल 2023 को जनपद में आँधी-तूफान व ओलावृष्टि की सम्भावना है। जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित सभी कृषकों को उन्होंने अवगत कराया है कि जनपद में इस तरह की होने वाली फसल नुकसान की दृष्टिगत फसल क्षति की सूचना 72 घण्टे के अन्दर बीमा कम्पनी को अवगत कराये। असामयिक वर्षा/ओलावृष्टि, जल भराव (धान की फसल को छोड़कर), बादल फटना, भू-स्खलन, आकाशीय बिजली से उत्पन्न आग से क्षति प्रभावित किसानो को फसल नुकसान की स्थिति में कम्पनी के टोल फ्री नम्बर- 1800 889 6868 एवं सम्बन्धित बैंक, कृषि विभाग एवं क्राप इन्श्योरेन्स ऐप के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर फसल नुकसान की सूचना से बीमा कम्पनी को पंजीकृत अवश्य करा दे, ताकि जनपद में हुई क्षति का सही-सही आंकलन कराते हुए कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्राविधानान्तर्गत क्षतिपूर्ति का लाभ दिलाया जा सके। जनपद में रबी वर्ष 2022-23 में गेहूँ एवं हरी मटर बीमा हेतु फसल आच्छादित है।
बीमा से सम्बन्धित जनपद/तहसील स्तर पर कार्यरत कर्मचारी एवं उनके अवस्थित कार्यालय के विवरण में उन्होंने बताया है कि तहसील सदर हेतु दीपक सिंह मोबाइल नंबर (9628552733) व रवि कुमार मिश्र मोबाइल नंबर (7007663635) एआईसी ऑफ इंडिया सोंदा निकट सेन्ट्रल बैंक देवरिया, बरहज हेतु सौरभ कुमार तिवारी मोबाइल नंबर (8090082009)एआईसी ऑफ इंडिया कपरवार चौराहा बरहज, भाटपाररानी हेतु मुकेश सिंह (मोबाइल नंबर 8354059077) एआईसी ऑफ इंडिया नियर इंडियन ट्रेवल रेलवे स्टेशन रोड भाटपाररानी, रुद्रपुर हेतु अजय प्रताप राव मोबाइल नंबर (7982397229)एआईसी ऑफ इंडिया नियर बीज गोदाम रुद्रपुर तथा सलेमपुर हेतु शिवम मिश्रा मोबाइल नंबर (9721358797)एआईसी ऑफ इंडिया नियर उप संभागीय कृषि प्रसार सलेमपुर कार्यरत है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से सम्बन्धित विशेष जानकारी हेतु जनपद स्तर पर जिला कृषि अधिकारी/उप कृषि निदेशक देवरिया से सम्पर्क कर सकते है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

India vs Zimbabwe: 72 रन की बड़ी जीत, 1 मार्च को वेस्टइंडीज से सेमीफाइनल का टिकट दांव पर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा खेल डेस्क)India vs Zimbabwe: भारत की दमदार जीत, सेमीफाइनल की…

6 hours ago

एकादशी व्रत विधि: शास्त्रोक्त पूजा, नियम और पारण की सम्पूर्ण जानकारी

एकादशी व्रत क्यों है इतना फलदायी? जानें शास्त्रों का रहस्य सनातन धर्म में एकादशी व्रत…

6 hours ago

सेहत और स्वाद का संगम: होली पर घर में बनाएं मूंग दाल बाफरी

होली स्पेशल रेसिपी: घर पर बनाएं स्वादिष्ट मूंग दाल बाफरी, पारंपरिक स्वाद के साथ सेहत…

7 hours ago

24 साल की उम्र में अमर हो गए आज़ाद: जानें पूरी गाथा

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, चंद्रशेखर आज़ाद का नाम स्वर्ण अक्षरों…

7 hours ago

बिजोलिया आंदोलन के नायक और स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रदूत

विजय सिंह पथिक, बिजोलिया आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम, राजस्थान किसान आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास…

7 hours ago