डीएम व एसपी ने तहसील नानपारा का किया औचक निरीक्षण

साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव इत्यादि का लिया जायजा

मीडिया प्रतिनिधियों से बॉर्डर एरिया डेवलेपमेंट प्लान के बारे में की बात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के साथ तहसील नानपारा का भ्रमण कर तहसील भवन की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव इत्यादि का जायजा लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
डीएम ने उप जिलाधिकारी अजीत परेस से वादी के निस्तारण के प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि लम्बे अवधि के वादों का अभियान चलाकर निस्तारण किया जाय। तहसील में प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं व आईजीआरएस के विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली जनसमस्याओं का समयबद्ध तरीके गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। जन समस्याओं का निस्तारण डिफाल्टर श्रेणी में न जाने पाये।
जन समस्याओं के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाय। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि रोस्टर के अनुसार लेखपाल अपने-अपने ग्रामों में उपस्थित रहकर समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित कराये।
निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने अधिवक्ताओं से भेंटकर अधिवक्ताओं को अश्वस्त किया कि आपकी जायज समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जायेगा।
डीएम व एसपी ने मौजूद मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान बॉर्डर एरिया डेवलेपमेंट प्लान के तहत बार्डर पर बनने वाले व्यावसायिक हब के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि व्यावसायिक हब के निर्माण से लोगों को अच्छी सुविधाएं मिलेगी। डीएम व एसपी ने बताया कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुरक्षित रखने के तहसील प्रशासन को निर्देश दिये गये है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि तहसील में आमजन, वादकारियों, अधिवक्ताओं के लिए नियमानुसार हर सम्भव सुविधाओं का प्रबन्ध कराया जायेगा। नानपारा नगर के पुराना तहसीलदार आवास पर पार्क अथवा कमर्शियल काम्प्लेक्स बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन से समन्वय कर बेहतर कार्ययोजना तैयार कराई जायेगी। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पांडये, तहसीलदार प्रदुम्य कुमार पटेल, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निरंकार प्रसाद जायसवाल, मंत्री प्रेम त्रिपाठी सहित अन्य अधिवक्ता तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

30 नवंबर का इतिहास: एक दिन, जब दुनिया ने देखे भूकंप, युद्ध, आतंकवाद और विज्ञान के नए आयाम

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और परिवार का हाल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…

5 hours ago

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

13 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

13 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

18 hours ago