भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का पांचवां स्थापना दिवस

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) का पांचवां स्थापना दिवस, शिवनगर तुरकहिया मोहल्ले में एक किसान के घर केक काटकर मनाया गया। मुख्य- अतिथि पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने केक काटकर संगठन के पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराया, और कहा वैचारिक मतभेद आपस में चाहे जितना हो लेकिन जब बात किसान हितों की आये तो सिर्फ एक आवाज निकलनी चाहिये।
उन्होने वरिष्ठ राष्ट्रीय संरक्षक मुन्ना पाण्डेय को भरोसा दिलाया कि, किसान हितों के लिये किये जाने वाले संघर्ष में हर स्तर पर साथ खड़े रहेंगे। 130 करोड़ भारतीयों के शरीर में किसानों का खून बह रहा है, कोई ऐसा नही जिसकी कोई न कोई पीढ़ी खेती किसानी न की हो। जो किसान नही वह भारतीय नहीं हो सकता। मुन्ना पाण्डेय ने कहा भाकियू (लोकशक्ति) पिछले 5 सालों से खेती किसानी के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है। कभी समझौते की नीति नही अपनाई और न ही किसी के आगे किसानों का सिर झुकने दिया। यह लड़ाई आखिरी सांस तक जारी रहेगी।
इससे पहले मुन्ना पाण्डेय ने, मुख्य अतिथि पत्रकार अशोक श्रीवास्तव को संगठन की टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव बीपी लहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मेजर चन्द्रप्रकाश उपाध्याय, मोरध्वज सिंह, संतोष पाण्डेय, अयोध्या प्रसाद पाण्डेय, उग्रसेन, हरीलाल चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। सभी ने किसानों के हित में अनवरत संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज: साजिश या लापरवाही? कशमरिंया में पराली भंडार में भीषण आग, किसानों को लाखों का नुकसान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लॉक अंतर्गत सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम कशमरिंया…

2 minutes ago

पुण्यतिथि विशेष: 19 फरवरी को खोए भारत के ये अनमोल रत्न

19 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय इतिहास और संस्कृति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते…

54 minutes ago

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तहत युवाओं का जनजागरण अभियान शुरू

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज, महराजगंज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों…

60 minutes ago

डिजिटल मार्केटिंग से पारंपरिक शिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार

प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की मजबूत पहल देवरिया (राष्ट्र की…

2 hours ago

मूलांक 1 से 9: आज कौन सा अंक बदलेगा आपकी किस्मत?

🔮 आज का मूलांक राशिफल: मूलांक 1 से 9 की संपूर्ण जानकारी आज की तिथि…

2 hours ago