त्योहार राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधे रहने में अहम भूमिका का भी निर्वाह करते हैं

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) त्यौहार जीवन में नव स्फूर्ति, चेतना, उमंग, स्नेह एवं आनंद का अनुभव कराते हैं, साथ ही मानवीय गुणों को स्थापित कर लोगों में प्रेम भाईचारे एवं नैतिकता का संदेश देते हैं त्योहार राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधे रहने में अहम भूमिका का भी निर्वाह करते हैं। हमें चाहिए कि हम अपनी संस्कृति एवं एकता को बनाए रखने में विशेष योगदान दें और जाति धर्म के भेद जैसी अफवाहों से बचें उक्त बातें सामाजिक चिंतक बब्बन विद्यार्थी ने रविवार को ब्यासी ढाला स्थित मंगल चबूतरा पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्यक्त किया उन्होंने कहा कि प्रकाश का त्यौहार दीपावली का अपना धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व है लेकिन आज इस त्यौहार में कई प्रकार की बुराइयां भी समाहित हो गई हैं इस त्यौहार के नाम पर लोग अपने हैसियत का प्रदर्शन करते हुए हजारों रुपए यूॅं ही पटाखों में उड़ा देते हैं। अत्यधिक पटाखें जलाना जिस डाल पर बैठे उसी डाल को काटने जैसा है। जिस शुद्ध हवा में हम सांस लेते हैं उसी पटाखों से हम अशुद्ध करते हैं यह कितनी अज्ञानता है कड़े आवाज में पटाखें एवं डीजे बजाने वालों को क्या मालूम कि आसपास रहने वाले हृदय,अस्थमा एवं कमजोर मरीजों पर क्या गुजरती होगी विद्यार्थी ने कहा कि जुआ खेलना इस त्यौहार की सबसे बड़ी बुराई है यदि जुआ नहीं खेला जाए तथा अत्यधिक पटाखें न जलाए जाएं तो यह त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की विजय के अपने संदेश को सार्थक करता नजर आएगा। आज इन बुराइयों को दूर कर इस त्यौहार के उद्देश्यों को सार्थक करने की आवश्यकता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

2 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

2 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

8 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago