भोर में हो रही खाद की तस्करी, जिम्मेदार मौन

खेती किसानी शुरू होने से पहले ही खाद तस्कर हुए सक्रिय।

प्रतिदिन दर्जनों बाईकों से भोर मे कर रहे खाद की तस्करी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसा मलिक थाना क्षेत्र में मौजूद खाद की दुकान जिगिना , जमुहानी, हरलालगढ, गंगवलिया, नौरंगा चौराहा सहित मौजूद खाद की दुकानों से खाद की कैरिग करने वाले खाद तस्कर इन दिनों प्रतिदिन भोर में तीन बजे से सात बजे तक दर्जनों बाईकों के माध्यम से प्रति बाईक पर तीन से चार बोरी डीएपी खाद बांध कर तेज गति से उक्त थाना क्षेत्र के बोदरवार, डगरपुरवा ,पेंडारी के रास्ते होते हुए बेलभार के रास्ते सीमावर्ती गांव रेहरा पहुंचा देते हैं। जहां से सभी भारतीय खाद को तस्कर नेपाल भेज देते हैं। सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि थाना क्षेत्र में हो रही खाद तस्करी पर किसी भी जिम्मेदार विभाग कस्टम पुलिस एसएसबी कृषि व राजस्व विभाग की नजर नहीं पड़ रही। जबकि उक्त थाना क्षेत्र में हो रही खुलेआम तस्करी की जानकारी और जिम्मेदारो की संलिप्तता को एक आम आदमी बखूबी समझता व देखता है। इतना ही नहीं उपरोक्त थाना क्षेत्र में मौजूद खाद की दुकानों के खुलने व बंद होने का टाइम नहीं है। थाना क्षेत्र में मौजूद खाद की दुकानें दुकानदार अपनी मर्जी से रात व भोर में खोलकर बाइक कैरिग वालों के माध्यम से खाद को नेपाल भेजवाने में लगे रहते हैं या यूं कहें की थाना क्षेत्र में मौजूद कुछ दुकानें सिर्फ खाद तस्करी करने के लिए ही खुली है।
इस सन्दर्भ नायब तहसीलदार नौतनवां सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि परसा मलिक में हो रही खाद तस्करी का मामला संज्ञान में है जल्द ही छापेमारी की कार्यवाही की जायेगी।

rkpshomnath

Recent Posts

युवा चेहरे पर दांव की चर्चा, बीकापुर में हरिशंकर यादव की सक्रियता ने बढ़ाई सियासी हलचल

बीकापुर में सपा की सियासत गर्म, युवा चेहरे के रूप में हरिशंकर की दावेदारी चर्चा…

9 hours ago

किसानों की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: स्वतंत्र देव सिंह

चौधरी चरण सिंह निरीक्षण भवन का किया लोकार्पण संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई एवं…

10 hours ago

तीज की उमंग में सजे हाथ, सेवा भारती ने रचाई संस्कृति की मेहंदी

निःशुल्क मेहंदी शिविर में उमड़ी माताओं-बहनों की भीड़, छात्राओं ने हुनर से सजाए हाथ महराजगंज…

10 hours ago

गंगा सिंह सैथवार का दो टूक ऐलान: पांच टिकट दो, तभी सैथवार समाज का साथ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। “जो राजनीतिक दल सैथवार समाज को पांच या उससे…

10 hours ago

बैग में निकली नोटों की गड्डियां, 30 लाख से ज्यादा कैश बरामद; गोरखपुर कनेक्शन की जांच

देवरिया में ट्रेन से 30.23 लाख रुपये नकद बरामद, संदिग्ध युवक हिरासत में; गोरखपुर ले…

10 hours ago