Categories: Uncategorized

बेख़ौफ़ चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को दे रहे चुनौती

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा)
गोण्डा। एक तरफ प्रदेश सरकार अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लगातार दावे कर रही है, वहीं बेख़ौफ़ अपराधी आपराधिक घटनाओं क़ो अंजाम देकर पुलिस के साथ सरकार क़ो भी खुली चुनौती दे रहे हैं। जिसका उदाहरण जिले में बढ़ती चोरी क़ी घटनाओं से देखा जा सकता है। इससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
केस (1) – गोंडा जिले के कोतवाली नगर अन्तर्गत रेल विभाग में ट्रैकमेंटेनर सुजीत कुमार क़ी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है कि उसका आवास सेमरा रेलवे कालोनी में है। वह रात्रि नौ बजे ड्यूटी पर गया था, सुबह वापस आया तो आवास के दरवाज़े में ताला नहीं लगा था। पीड़ित का आरोप है कि उसके आवास के अंदर अटैची में रखा 20,000 रुपये नकद व अन्य सामान चोर चोरी कर ले गये। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई क़ी जा रही है।
केस (2)- थाना धानेपुर अन्तर्गत ग्राम लखनीपुर निवासी साधना शर्मा क़ी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है, कि अज्ञात चोर उसके घर से 1000 रुपये नकद व जेवर सहित अन्य सामान चोरी कर ले गये। थानाध्यक्ष धानेपुर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई क़ी जा रही है।
केस (3) – कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम मौहर निवासी उमेन्द्र प्रताप सिंह क़ी तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में कहा गया है कि गन्ना समिति के सामने उसकी दुकान है,जहां उसकी बाइक खड़ी थी। अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गये। प्रभारी निरीक्षक श्रीधर पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई क़ी जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

5 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

5 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

5 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

5 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

5 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

6 hours ago