Thursday, April 16, 2026
Homeआजमगढ़फातिमा शेख, डॉ. राम मनोहर लोहिया, कांशीराम, स्मृति सभा का कार्यक्रम

फातिमा शेख, डॉ. राम मनोहर लोहिया, कांशीराम, स्मृति सभा का कार्यक्रम

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परमात्मा )
किसान नेता राजीव यादव ने बताया कि पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि 10 अक्टूबर को फातिमा शेख, डॉ राम मनोहर लोहिया, कांशीराम, मुलायम सिंह यादव स्मृति सभा का आयोजन निजामाबाद आजमगढ़ में होगा।
सोशलिस्ट किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि 9 अक्टूबर को महान शिक्षिका फातिमा शेख और बहुजनों की आवाज कांशीराम, 10 अक्टूबर को नेताजी मुलायम सिंह यादव और 12 अक्टूबर को समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि हैं, समाजवाद और बहुजन राजनीति के लिए जीवन पर्यन्त महापुरुषों ने संघर्ष किया तब जाकर वंचित समाज को अधिकार मिले हैं,10 अक्टूबर को निजामाबाद में आयोजित कार्यक्रम में समाजवाद और बहुजन विचारों पर विस्तार से चर्चा होगी। जाति जनगणना, महिला आरक्षण और मंडल कमीशन मुख्य विषय होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments