सिलवासा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)सिलवासा (दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव) समरवरनी इलाके में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 56 वर्षीय सुनील भाकरे ने अपने दो दिव्यांग बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर जान दे दी।
सिलवासा थाने के उपनिरीक्षक अनिल टी.के. के मुताबिक, मृतक ने पहले दोनों बच्चों — जय (18) और आर्य (10) — को कथित तौर पर ज़हर दिया और फिर रस्सी से गला घोंट दिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार, करीब दो हफ्ते पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद से वह बच्चों की देखभाल अकेले कर रहा था। मानसिक तनाव और परिस्थितियों से जूझते हुए उसने यह कदम उठाया।
मूल रूप से रायगढ़ (महाराष्ट्र) के रहने वाले सुनील भाकरे पिछले 20 वर्षों से सिलवासा में रह रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…
दुनिया के लोकतंत्रों पर विदेशी सत्ता परिवर्तन का साया! इजरायल से भारत, फ्रांस, स्पेन और…
नौकरी से निकालना अब इतना आसान नहीं! कंपनी ने अचानक दिखाया बाहर का रास्ता तो…
31 अक्टूबर 2026 का पंचांग और राशिफल: किस राशि पर बरसेगी कृपा, किसे रहना होगा…
Ai निर्मित चमोली में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, श्रद्धालुओं की यात्रा मातम में बदली…