जनपद के सरदहाँ बाज़ार मे पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या

हमलावरों ने पिता को दुकान के अंदर तो पुत्र को नव निर्माणाधीन मकान के अंदर दौड़ा कर मारा गोली

क्षेत्र मे दहशत का माहौल
जाँच मे जुटी पुलिस

आजमगढ़( राष्ट्र की परम्परा )
महराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में बुधवार को प्रातः काल लग भग 7 बजे अब्दुल रसीद पुत्र स्वर्गीय मुस्तफ़ा अपने बेटे शोयब के साथ अपनी कपड़ा की दुकान खोल कर साफ सफाई कर रहे थे, तबतक एक बाइक से तीन हमलावर मौक़े पर पहुंच कर ताबड़ गोली गोली मारकर रसीद और उसके बेटे की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद डी आई जी , एसपी, एडीशनल एसपी सगडी बुढ़नपुर सदर व फूलपुर तहसील सी ओ और एस डी एम सहित बड़े पैमाने पुलिस फोर्स मौके पर पहुँच गयी।
जानकारी के अनुसार गोपालपुर गांव निवासी रसीद अहमद उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र मुस्तफा सरदहा बाजार स्थित अपने मकान में, रेडीमेड कपड़े का व्यवसाय करता था। उसका परिवार भी इसी मकान में रहता है। बुधवार की सुबह वह अपने छोटे बेटे शोएब उम्र 20 वर्ष के साथ दुकान खोल कर साफ-सफाई कर रहा था तभी बाइक सवार तीन लोग मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर रसीद पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। शोएब जान बचाने के लिए दुकान के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन मकान की तरफ भागा तो हमलावारों ने उसे भी दौड़ा कर गोली मार दी। जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई,जब तक लोग कुछ समझ पाते अपराधी हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गये। बताया जा रहा कि मृतक की दुकान के सामने ही ओरोपित की भी एक और कपड़े की दुकान थी, दोनों दुकानदारों के बीच लगभग तीन-चार वर्ष पूर्व ग्राहकों को अपनी तरफ बुलाने को लेकर विवाद प्रारंभ हुआ था जो पिछले कुछ माह पूर्व मारपीट में तब्दील हो गया था। मारपीट के मुकदमे में लगभग तीन् माह पूर्व मृतक पक्ष के लोग कई महीने की सजा काटकर जमानत पर लौटे थे, जिसमे से आज दो लोगो को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया ।सूचना पाकर मौक़े पर पहुंचे एस पी और डी आई जी आजमगढ़ ने पीड़ितों को न्याय का भरोसा दिलाया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

2 hours ago

मऊ में होली को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

2 hours ago

संजू सैमसन का सुपर शो! 97* रन की तूफानी पारी से भारत की जीत, जश्न के बाद ICC एक्शन का खतरा

कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत…

3 hours ago

पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव: ईरान का परमाणु ठिकानों पर हमले का दावा, IAEA ने नुकसान से किया इनकार

तेहरान/वियना (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम एशिया में जारी सैन्य तनाव के बीच ईरान ने बड़ा…

4 hours ago

श्रीनगर में उग्र प्रदर्शन: खामेनेई की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग, पुलिस ने छोड़ी आंसू गैस

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध…

4 hours ago

होली: दिलों को जीतने और रिश्तों को जोड़ने का त्योहार

✍️ राजकुमार बरूआ, भोपाल “वैमनस्यं तृणीकृत्य होल्यग्नौ भस्मतां हितम्।नानारङ्गजलैबी सौमनस्यं भवेत् पुनः ।।” होली का…

5 hours ago