गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर किसान यूनियन ने सौपा ज्ञापन

उतरौला बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गन्ना मूल्य के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन उतरौला ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला को सौंपा है। ज्ञापन में गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर मिल न चलने देने की चेतावनी दी है।
भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष खलील शाह के नेतृत्व दर्जनों किसानों ने एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी उतरौला को सौंपा। ज्ञापन में बजाज चीनी मिल इटई मैदा द्वारा अब तक गन्ना किसानों के भुगतान ना किए जाने पर रोष व्यक्त किया और कहा कि जब तक गन्ना किसानों का पैसे का भुगतान मिल द्वारा नहीं कर दिया जाता तब तक न किसान गन्ने की सप्लाई करेगा और ना ही मिल चलने दिया जाएगा। ज्ञापन में बाढ़ ग्रस्त ग्राम रामपुर बगनहा,विश्रामपुर को बाढ़ ग्रस्त घोषित न किए जाने से बाढ़ राहत सामग्री सहित अन्य सुविधा नही मिल सका है।ज्ञापन में भुगतान ना होने तक गन्ना की सप्लाई किसानों से मिल को न किए जाने की अपील की गई। इस अवसर पर बच्छराज वर्मा राधेश्याम पाण्डेय अशोक कुमार दुबे दुखीराम वर्मा सतराम यादव राम बहादुर राघव राम जगदंबा प्रसाद श्री कुमार वह रामकरण वर्मा सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

9 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

9 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

9 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

10 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

10 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

10 hours ago