बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा वाराणसी में किसान सम्मन निधि की 20वीं किस्त का हस्तांतरण किसानों के खाते में करने वाले कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विकास खंड मुख्यालय पथरदेवा ब्लॉक के स्व रविंद्र किशोर शाही सभागार में शनिवार को किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने के अवसर पर सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान उपस्थित हुए। जहां बताया गया कि पीएम किसान सम्मान निधि पात्र किसानों के खाते में₹2000 की धनराशि सीधे ट्रांसफर की गई है। बीडीओ दीपक कुमार ने किसानों को बताया कि यह योजना किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने में कारगर साबित हो रही है।सभी किसान अपने अपने भूमि अभिलेख और आधार नंबर को अपडेट कर रखेंगे ताकि आगामी किस्तों में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। इस दौरान किसानों ने भी अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि सम्मान निधि के रुपए से खेती से जुड़ी सामग्री खाद बीज दवा को खरीदने में मदद मिल रही है।
इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों ने शामिल होकर प्रधानमंत्री का संवाद सुना।लाइव प्रसारण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।पीएम ने प्रदेशवासियों को कई सौगात दी हैं।उन्होंने लखपति दीदी योजना के बारे में भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारियों समेत भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे।
मेक्सिको में जारी हिंसक झड़पों के बीच भारतीय दूतावास, मेक्सिको सिटी ने वहां रह रहे…
महराजगंज में 15 दिन में उखड़ी सड़क: डोमा-कलनही मार्ग की पैचिंग ध्वस्त महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा नागरिकों…
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामिया गो तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के…
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की छह लघु जल विद्युत परियोजनाएं को 42 वर्षों के…
काठमांडू (राष्ट्र की परम्परा)। सोमवार तड़के हुए भीषण नेपाल बस हादसा ने पूरे देश को…