डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार उपस्थित रहे।
किसान दिवस में विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए महिला कृषक, किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी सम्मिलित हुए। किसान दिवस में अग्रणी कृषकों कुंवर सिंह, अनूप यादव, सुरेंद्र राय, प्रहलाद चौधरी, गोविंद चौधरी ने जैविक खेती, सोलर फेंसिंग, भरवा मिर्च, काला नमक की खेती सहित मशरूम की खेती की तकनीकी जानकारी के बारे में अन्य किसानों को अवगत कराया एवं कार्य में आने वाली समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए समाधान हेतु अनुरोध किया।
जिलाधिकारी ने समस्त किसानों को संबोधित करते हुए अपील किया कि कृषक भाई सर्वप्रथम निर्धारित करें कि वह खेती मात्र आजीविका के लिए कर रहे हैं अथवा व्यापारिक दृष्टिकोण से भी कर रहे हैं । व्यापारिक दृष्टिकोण से यदि खेती करते हैं तो उनकी आमदनी बढ़ेगी, साथ ही उनके जीवन स्तर में सुधार होगा। जिलाधिकारी ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि विगत एक वर्ष की समस्त शिकायतों, उनके निस्तारण प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए, लंबित शिकायतों का संबंधित विभाग से 15 दिवस में निस्तारण सुनिश्चित करा लिया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा की किसान भाइयों के द्वारा जो समस्याएं उठाई जा रही है उनके संबंध में सम्बन्धित अधिकारी को पत्र प्रेषित कर समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा. राकेश कुमार सिंह ने किसानों को विभागीय एवं श्री अन्न विषयक जानकारी देते हुए अपील किया कि विभागीय योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के अनुरूप जनपद कृषि को बढ़ावा दिया जाएगा।
इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी सी.पी. सिंह, जिला कृषि अधिकारी पी.सी. विश्वकर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रणधीर कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं सम्मानित कृषक बन्धु उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हत्या मामले का आरोपी चाकू सहित गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

19 minutes ago

डिजिटल और पेपरलेस होगी जनगणना 2027, तैयारियां तेज

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…

20 minutes ago

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व…

22 minutes ago

देवरिया में समाजसेवी पर जानलेवा हमला, फर्जी डिग्री वाले अस्पतालों की शिकायत के बाद बवाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में कथित रूप से फर्जी डिग्री के सहारे संचालित निजी…

29 minutes ago

लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष योजना के तहत लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उन्हें न्याय दिलाने के…

1 hour ago

देवरिया में मिशन शक्ति अभियान के तहत कॉलेज और मंदिर परिसरों में जागरूकता कार्यक्रम

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…

1 hour ago