विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन

किसानों में मिलेटस का मिनी किट तथा इफको द्वारा नैनो यूरिया का वितरण किया गया

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) । कृषि विभाग द्वारा विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया गया।
गोष्ठी में बताया गया कि कृषि विभाग को कुल 310000 पौध रोपड़ का लक्ष्य है जिनका जियो टैगिंग हरितिमा एप्प पर किया जाना है। बैठक में 22 जुलाई को पौध रोपण हेतु चलाये जाने वाले अभियान में अधिक से अधिक किसानों को जागरूक करने के बारे में चर्चा की गयी। जिला कृषि अधिकारी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में किसानों को बताया कि इस वर्ष भी एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कंपनी को ही टेण्डर दिया गया है। उन्होंने किसानो को मौसम की स्थिति देखते हुए 31जुलाई तक अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कराने को कहा। गोष्ठी में इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार मौर्य द्वारा नैनो यूरिया के उपयोग को बढ़ावा दिये जाने एवं कृषि कार्यों में उसके उपयोग कराये जाने के विषय में किसानों को जागरूक किया गया।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अपने विभाग के समस्त योजनाओं के बारे में किसानों को बताया गया और किसानों को इन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। सहायक निबन्धक एवं सहायक आयुक्त, सहकारी समितियों द्वारा अपने विभाग के योजनाओं के बारे में किसानों से चर्चा की गई।
किसान दिवस में अन्न (मिलेट्स) के उपयोग के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई तथा इसके लाभ के बारे में भी किसानों को अवगत कराया गया। किसानो के मध्य कृषि विभाग द्वारा मिलेट्स के मिनी किट तथा इफको द्वारा नैनो यूरिया का वितरण किया गया।
गोष्ठी में रामाशिष्ट उप कृषि निदेशक, वीरेन्द्र दुगार, जिला कृषि अधिकारी, डॉ0 रमेश चन्द्र भूमि संरक्षण अधिकारी, ए के मौर्य एल०डी० एम०, संजय रस्तोगी जिला उद्यान अधिकारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जनपद में चल रहे जिमों की स्थिति पर एक नजर

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बीते कुछ वर्षों के दौरान फिटनेस के प्रति लोगों की…

24 minutes ago

अवकाश प्राप्त अध्यापक प्रेम शंकर पांडे का 78 वर्ष की आयु में निधन

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के लखोलिया बेल्थरारोड़ निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रेम शंकर पांडे का शुक्रवार…

25 minutes ago

तहसील दिवस में जनसमस्याओं का हुआ निस्तारण, सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में आयोजित तहसील दिवस (जनसुनवाई कार्यक्रम) के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ)…

28 minutes ago

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

3 hours ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

3 hours ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

3 hours ago