डीएपी के लिए किसानों में झड़प मुकदमा दर्ज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में डीएपी खाद के लिए किसानों को अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रबी फसल की बुआई भी पिछड़ रही है। किसान को खाद मिलने की सूचना पर वहां पहूंच रहे हैं।
ऐसी ही सूचना पर शनिवार को जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत खांजो गांव में स्थित साधन सहकारी समिति पहुचें। जहां पर खाद का वितरण सचिव द्वारा किया जा रहा था। उसी समय आधार कार्ड को जमा करने को लेकर दो किसानों में कहा-सुनी हो गई और दोनों आपस में भीड़ गये।
मिली जानकारी के अनुसार बेलमा गांव निवासी रत्नेश राय पुत्र ओमप्रकाश राय का आरोप है कि खांजो निवासी अनिल यादव हमारे आधार कार्ड को ऊपर से नीचे करने लगे। जब हमने विरोध किया। तो खांजो गांव के सुनील यादव पुत्र रामकवल यादव तथा शैलेन्द्र यादव पुत्र रामफेर यादव गोल बंद होकर हमें गाली देने लगे तथा हमें मार-पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिए।
बाद में इस रत्नेश राय ने धनघटा पुलिस को इन लोगों के विरुद्ध तहरीर दिया। जिस पर धनघटा पुलिस ने तीनों लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षा का अधिकार 2026: प्रथम चरण की लॉटरी में 519 बच्चों का चयन

कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…

2 hours ago

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

3 hours ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

3 hours ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

3 hours ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

3 hours ago