पिकअप–ट्रैक्टर की भिड़ंत में सिंचाई करने जा रहे किसान की मौत

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चुरेब ओवर ब्रिज के पास पिकअप और ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत में ट्रैक्टर सवार किसान की तुरंत मौत हो गई। किसान खेत में सिंचाई करने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डड़वा गांव निवासी आनंद तिवारी (49) घर पर रहकर खेती-बाड़ी का काम करते हैं। मंगलवार सुबह ट्रैक्टर से खेत की सिंचाई करने जा रहे थे। इसी बीच चुरेब ओवरब्रिज के पास बस्ती की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप चालक घना कोहरा होने के कारण ट्रैक्टर में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे किसान आनंद तिवारी को गंभीर चोट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
टक्कर की आवाज से पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर किसान आनंद तिवारी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किसान के दो पुत्र हैं। इनमें से बड़े पुत्र की शादी हो चुकी है। जबकि दूसरा बेटा कानपुर में रहकर पढ़ाई करता है।
मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर दे दी गई है। जबकि पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

हर्बल रंग और स्किन केयर टिप्स: इस होली नहीं होगा कोई रिएक्शन

होली में त्वचा और आँखों की सुरक्षा: हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित और बेफिक्र होलीलखनऊ…

2 hours ago

रसड़ा अज्ञात शव हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना रसड़ा क्षेत्र में मिले अज्ञात शव हत्याकांड का पुलिस ने…

4 hours ago

विकास की रफ्तार और इंसानियत का संतुलन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सहित पूरी दुनिया तेज रफ्तार विकास के दौर से गुजर…

4 hours ago

होली पर महराजगंज में अभूतपूर्व सुरक्षा: 4 जोन, 19 सेक्टर में कड़ी निगरानी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के…

4 hours ago

होली से पहले बड़ी कार्रवाई: 7 कुंतल लहन नष्ट, अवैध भट्टियां ध्वस्त

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया…

4 hours ago

मिडिल ईस्ट में जंग तेज: ईरानी नेवी पर अमेरिका का बड़ा वार

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया…

4 hours ago