आरपीएफ सहायक उपनिरीक्षक का विदाई समारोह संपन्न

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा) मुंब्रा रेलवे सुरक्षा बल के सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश राम प्रसाद पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर मुंब्रा आरपीएफ कार्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। ओम प्रकाश पांडेय 40 वर्षों तक सफलता पूर्वक सेवा देते हुए सेवानिवृत्त हुए, इस दौरान पांडेय को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विदाई समारोह में मुंब्रा निरीक्षक पवन कुमार ,दिवा के आरपीएफ के निरीक्षक गिरीश चंद्र तिवारी, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, जावेद शेख, प्रतिभा सालुंके, एसबी सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, नवभारत के ठाणे प्रभारी राकेश पांडेय, राम प्रताप विश्वकर्मा, शिवशक्ति ब्रह्मांड कल्याण सेवा संस्था संस्थापक रामजी तिवारी, कैलाश नाथ दुबे, भरत तिवारी, भावेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। मालूम हो कि ओम प्रकाश पांडेय की आरक्षक के तौर पर पहली पोस्टिंग परेल वर्कशॉप में हुई थी, वर्ष 1984 में आरपीएफ में भर्ती हुए पांडेय मुंबई सहित उप नगरों के स्टेशनों पर तैनात रहे। वर्ष 2006 में हवलदार के तौर पर इनका प्रमोशन हुआ, इसके बाद वर्ष 2018 में सहायक उपनिरीक्षक पद पर इनकी पदोन्नति हुई। सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्य करते हुए ओमप्रकाश पांडेय के सेवानिवृत्त होने पर मुंब्रा आरपीएफ कार्यालय में विदाई समारोह में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

Editor CP pandey

Recent Posts

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

17 hours ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

1 day ago

घर में घुसे जहरीले कोबरा ने ली मासूम की जान, 10 वर्षीय सपना की मौत से गांव में मातम

निचलौल रेफर के बाद जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम, रेस्क्यू टीम…

2 days ago

बीबीएयू में राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला, जिम्मेदार पत्रकारिता और फैक्ट-चेकिंग पर दिया गया जोर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शनिवार को जनसंचार एवं पत्रकारिता…

2 days ago

भूगोल की पढ़ाई के खुले नए रास्ते, अब किसी भी संकाय के छात्र ले सकेंगे प्रवेश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की विद्या परिषद ने भूगोल विषय की…

2 days ago

भाजपा नेताओं ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का किया भव्य स्वागत

बभनान/बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सूर्य प्रताप…

2 days ago