एडीएम वित्त एवं राजस्व के सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा की सेवानिवृत्ति पश्चात शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में उपस्थित अधिकारीगण व कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों तथा राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगणों ने अपर जिलाधिकारी को उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने, अपर जिलाधिकारी के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन के बीच तालमेल करने में उनका व्यवहार सराहनीय है, उनके अग्रिम जीवन की शुभकामनाएं देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उनके मार्गदर्शन और जानकारी देने के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहे। उनके स्वस्थ और तंदुरुस्त जीवन की उन्होंने कामना की।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने कहा कि जिला सैनिक कार्यालय में शहीद स्मारक बनाने के लिए उन्होंने काफी सहयोग दिया तथा इनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। कार्यालय में हमेशा इनकी उपलब्धता रहती थी। अपर जिलाधिकारी के लंबे जीवन व भविष्य की उन्होनें शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी गणों ने अपर जिलाअधिकारी के कार्य शैली व कार्यकाल की सराहना करते हुए उनको उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी। अपर जिलाधिकारी के कार्यशैली को अधिकारियों ने अनुकरणीय बताया।इस अवसर पर समस्त तहसीलदार उप जिलाधिकारीगण, जिला शासकीय अधिवक्ता, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व कलेक्ट्रेट के स्टाफ व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रिम्बी में आधी रात पहाड़ टूटा, मलबे के सैलाब में कई घर तबाह

ANI के सौजन्य से सिक्किम में भारी बारिश का कहर, रिम्बी गांव में भूस्खलन से…

12 minutes ago

पुलिस बनकर आए, हथियार दिखाए और वारदात की; गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा पर उठे सवाल

AI के सौजन्य से कालकाजी गैंगरेप: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर उठे…

24 minutes ago

उमेशचंद का दबदबा, लगातार आठवीं बार संभाली संगठन की कमान

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की घुघली ब्लॉक इकाई का चुनाव…

35 minutes ago

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

12 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

13 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

13 hours ago