बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की मौत से परिजन बेहाल हो गए।
हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया,जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक जाँच कर उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा बुखार से मौत होने की बात कही जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पैना गांव निवासिनी दिव्या पाण्डेय पुत्री रमाशंकर पाण्डेय काफी दिनों से बीमार चल रही थी। हालत गंभीर होने पर युवती को सोमवार को इलाज के लिए परिजनों द्वारा सीएचसी बरहज लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। ततपश्चात् परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव चले गए। वही युवती की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, किन्तु पिता रमाशंकर पाण्डेय का कहना है कि बेटी काफ़ी दिनों से बुखार से पीड़ित थी कि अचानक चक्कर खाकर गिर गई, उसे आनन फानन मे स्वास्थ्य केंद्र बरहज लाया गया जहाँ डाक्टरों ने जाँच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…
बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…
कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…