अधिकारी क्रू लाबी वाराणसी द्वारा पारिवारिक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वोत्तर रेलवे के लहरतारा स्थित अधिकारी क्लब में क्रू लाबी वाराणसी द्वारा पारिवारिक संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें संरक्षित ट्रेन संचालन में परिवार की भूमिका एवं भागीदारी पर चर्चा की गई।
संरक्षा संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक(वाराणसी) रामाश्रय पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयोजित संस्कृतिक कार्यक्रम में स्काउट एवं गाइड सदस्य ज्योति मिश्रा एवं शिवांगी यादव द्वारा गायन एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर मंडल कार्यरत लोको पायलट/सहायक लोको पायलट के परिवार के सदस्यों द्वारा काम के घंटो,विश्राम एवं छुट्टी जैसी विभिन्न समस्याओं को मंडल के अधिकारीयों के समक्ष रखा गया, जिसे अधिकारियों द्वारा शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया गया । इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि लोको पायलट द्वारा ट्रेन संचालन में उनके परिवार की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लोको पायलट ट्रेन संचालन की महत्वपूर्ण कड़ी है जिसे फिट रखने की जिम्मेदारी उनके परिवार की है। प्रायः ड्यूटी में व्यस्तता के कारण लोको पायलट्स अपने परिवार को पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं, इसके निवारण हेतु यह व्यवस्था की जा रही है कि यदि पायलटों को किसी प्रकार की पारिवारिक समस्या हो तो प्रशासन उसे दूर करने की कोशिश करेगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (आपरेशन) अनिल कुमार श्रीवास्तव , वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर आलोक केसरवानी , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ,वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष शुक्ला,मंडल चिकित्सा अधिकारी, मंडल विद्युत अभियंता, मुख्य क्रू नियंत्रक(वाराणसी) बसंत कुमार ,मुख्य लोको निरीक्षक, लोको पायलट एवं उनके परिवार उपस्थित रहे। अंत में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उपस्थित लोको पायलट के परिवारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजित कुमार श्रीवास्तव द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर(ऑपरेशन) अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

7 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

7 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

7 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

9 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

9 hours ago