टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों को मनाकर कराया टीका

स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी पहल, 10 बच्चों को मिला जीवन सुरक्षा का कवच हैं

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने आज नगर क्षेत्र के मुंशीपुरा वार्ड स्थित मखनवा में जाकर एक सराहनीय कार्य किया। यहां टीकाकरण से इंकार करने वाले परिवारों को न केवल जागरूक किया गया, बल्कि उन्हें सहमति दिलाकर बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण भी कराया गया।

इस अभियान में डॉ. अशफाक अहमद अंसारी, डीएमसी यूनिसेफ सौरभ सिंह, अर्बन हेल्थ कोऑर्डिनेटर देवेंद्र यादव, एवं बीएमसी यूनिसेफ रजिया, जिन्होंने समुदाय के बीच जाकर विश्वास कायम किया और लोगों को टीकाकरण के महत्व को समझाया।

इस अभियान में कुल 10 बच्चों का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की यह पहल न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि समर्पण और समझाने से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

2 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

3 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

3 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

3 hours ago