Categories: Uncategorized

स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को निःशुल्क मिलेंगे उपकरण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उ० प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिये दोना पत्तल बनाने वाले अभ्यर्थियों को मोटराइज्ड दोना पत्तल मेकिंग मशीन एवं पॉपकॉर्न बनाने वाले भूर्जी समाज के परम्परागत एवं स्वरोजगार में रुचि रखने वाले कारीगरों को निःशुल्क उक्त उपकरण दिये जाने का प्राविधान है।
उक्त योजना में आवेदन करने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग लगाने में रुचि रखते हो किन्तु उन्हे भारत सरकार एवं उ० प्र० सरकार से किसी योजना में कोई लाभ पूर्व में न मिला हो ऐसे अभ्यर्थी अपना आवेदन दिनांक 10 मई 2025 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, संगीत पैलेस निजामुदीनपुरा मऊ में जमा कर सकते है ।
आवेदन हेतु एक फोटो, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बैंक पासबुक की छाया प्रति और अपने ग्राम प्रधान अथवा नगर पंचायत / नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष से उक्त कार्य करने का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय संगीत पैलेस निजामुद्दीनपुरा, मऊ एवं मो० नं0 7408410764, 9450510803 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

1 minute ago

आधी रात मंदिर मार्ग पर मची चीख-पुकार, बेकाबू ट्रक ने उजाड़ दिए कई परिवार

शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण हादसा: 13 की मौत से पसरा मातम, 40 घायल…

18 minutes ago

मेक्सिको के तट पर पलटी नौका, 11 लोग लापता! 16 की बची जान, शार्क के हमले से घायल मिला यात्री; समुद्र में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

AI निर्मित बाजा कैलिफोर्निया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया तट के पास…

29 minutes ago

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में मची चीख-पुकार! भगदड़ में 17 लोगों की मौत, 25 घायल; एक की हालत गंभीर

AI निर्मित आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) पश्चिम बंगाल की राजधानी…

39 minutes ago

ट्रंप के टैरिफ यू-टर्न, विदेशी बिकवाली और जियो IPO: भारत की अर्थव्यवस्था की अग्निपरीक्षा

भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने निर्णायक मोड़! विदेशी निवेशकों का भरोसा बहाल करने के लिए कर…

51 minutes ago

सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों…

2 hours ago