सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के मंगराइच निवासी इंद्रावती देवी पत्नी शम्भू शुक्ल ने शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि हम प्रार्थिनी का मौजा सिसई तप्पा सठियांव स्थित आराजी संख्या 148/0’648 हेक्टेयर संक्रमणीय भूमि धर अंकित है।जिस पर धनौती निवासी निखिल श्रीवास्तव पुत्र अनिल श्रीवास्तव आदि के द्वारा उपजिलाधिकारी सलेमपुर के न्यायालय में धारा 80 के अन्तर्गत वाद योजित किया गया जिसमें सहखातेदार के रूप में हमारा फर्जी हस्ताक्षर बनाकर शपथ पत्र दाखिल किया गया है। जबकि मैं अनपढ़ महिला हूं,हस्ताक्षर नही कर पाती हूँ। अतः उक्त मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्यवाही की जाय।फर्जी हस्ताक्षर कर मेरे खिलाफ जालसाजी किया गया है। इसको लेकर हम लगातार अधिकारी लोगों के यहां चक्कर लगा रही हूं, अब तक न्याय नहीं मिला है।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके…
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…
अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…
किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…
शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…